आलोक कुमार और रिंकू घोष की “कहिया बियाह बोला करबा”

KahiyaBiahBolaKarba-poster
अपनी पहली बड़े बजट की फिल्म फिर दौलत की जंग का निर्माण कर चर्चा में आये निर्माता धूपेन्द्र भगत एक बार फिर मैदान में उतर पड़े हैं निर्देशक रत्नेश सिंहा के साथ फिल्म ‘कहिया बियाह बोला करबा’ के जरिये. धूपेन्द्र भगत की फिल्म फिर दौलत की जंग को भी रत्नेश सिन्हा ने ही निर्देशित किया था और फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता था. अब नयी भोजपुरी फिल्म ‘कहिया बियाह बोला करबा’ में भोजपुरी फिल्मों की हरदिल अजीज नायिका रिंकू घोष और चर्चित गायक आलोक कुमार की जोड़ी रंग जमाने वाली है.

फिल्म में कुल १० गाने है जो बेहद कर्णप्रिय है, जिसके गीतकार दिनेश दिलकश और संगीत सुरेश आनंद द्वारा दिया गया है और सभी गाने दर्शको के पसंद को ध्यान में रखकर बनांया गया है. किशोरी फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के सह निर्माता मानकी देवी, लाखमती देवी, लेखक राजेश पांडे, कैमरा अश्विन प्रभाकर, कला अंजन शर्मा, नृत्य दिलीप मिस्त्री, एक्शन अजीत समशेर, संपादक कमल शहगल और कार्यकारी निर्माता हैं राजा, और जेपी.

मुख्य कलाकार हैं रिंकू घोष. आलोक कुमार, शिखा मिश्रा, माया यादव, विनोद मिश्रा, उमेश सिंह, अशोका झा, सी .पी.भट्ट. उल्हास कुड़वे, प्रिती सिंह, कनक पांडे, हासिम खान और हरीश गुप्ता . फिल्म में ग्लोरी और रानू ने आयटम नंबर पेश किया है.

इस फिल्म को लेकर रिंकू घोष काफी उत्साह में हैं और कहती हैं यह फिल्म मेरे दिल के करीब है. अगर आप एक को बेहतर निर्माता और दमदार निर्देशक के साथ मेहनती टैक्निशीयनों की टीम के साथ काम करने को मिले और फिल्म के कलाकार भी जी जान लगादें तो जाहिर है एक बेहतर फिल्म बनेगी. ‘कहिया बियाह बोला करबा’ भी एक बेहतरीन फिल्म है. फिल्म के नायक आलोक कुमार की भी रिंकू तारीफ करती हैं. उधर आलोक कुमार कहते हैं रिंकू घोष का मैं भी दुसरे लोगो की तरह फैन हूं और इस फिल्म में वे मेरी नायिका हैं इसके लिये मैं धूपेन्द्र भगत और रत्नेश सिन्हा का आभारी हूं. आलोक फिल्म की दुसरी नायिका शिखा मिश्रा के अभिनय के भी फैन हैं. माना जा रहा है कि धूपेन्द्र भगत और रत्नेश सिन्हा की जोड़ी की यह फिल्म भी दर्शकों का दिल जीतेगी.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।