‘तू मेरा हीरो’ का पहला दिन – पहला शो – बम्पर ओपनिंग
-

TuMeraHero-Poster6
शुक्रवार २७ मार्च को मुम्बई में प्रदर्शित हुई बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘तू मेरा हीरो’ का पहला दिन का पहला शो बम्पर ओपनिंग के साथ हाउसफुल रहा. फ़िल्म मुम्बई में जहाँ भी रिलीज की गई है हर जगह दर्शकों की भारी भीड़ के साथ देखी जा रही है.

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और रितिका की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

कई फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा से सिनेप्रेमियों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुकी रितिका ने इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ धमाका किया है.

डीजे मूवी इन्टरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की गयी है. कुशल निर्देशक रमाशंकर के निर्देशन में यह फिल्म बहुत ही उम्दा और दर्शनीय बनाई गयी है. फिल्म के निर्माता दीपक जैन हैं. फ़िल्म के कथाकार व निर्देशक रमाशंकर हैं. पटकथा रमाशंकर व अरविन्द तिवारी ने लिखा है तथा संवाद अरविन्द तिवारी का है. गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, अरविन्द तिवारी, आजाद सिंह, जाहिद अख्तर के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है घुंघरू ने. छायांकन जगविन्दर सिंह हुंदल, नृत्य निर्देशक पप्पू खन्ना, कानू मुखर्जी व अन्थोनी, कला भास्कर तिवारी और मारधाड़ हीरालाल यादव का है. मुख्य कलाकार – खेसारी लाल यादव, रितिका, समर्थ चतुर्वेदी, नीरज पाण्डेय, संजय वर्मा, वैभव राय, प्रिया सिंह, वाहिद हाशमी, माया यादव, जे पी सिंह, श्रद्धा नवल, प्रिया पाण्डेय, इमरान खान, सुनीता सिंह, हिमताज अली, हीरा लाल यादव, उमेश सिंह और संजय पाण्डेय हैं. आईटम गीत पर नृत्य किया है रानू पाण्डेय ने.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts