‘नगीना ‘ में धमाल मचाने को तैयार चिंटू

PradeepChintu
काफी कम समय में दर्शको के दिलो पर राज करने वाले और कई सुपरहिट फिल्मो में अलग-अलग किरदार निभा चुके अभिनेता प्रदीप पाण्डेय चिंटू अब बहुत जल्द फिल्म ‘नगीना ‘ में एक नए अवतार में नजर आएँगे .जी हाँ दोस्तों ‘नगीना ‘ यह फिल्म जो निर्देशक राजकुमार आर पाण्डेय की फिल्म है और यह फिल्म ‘नागिन ‘ का दूसरा पार्ट है .इस फिल्म की बात करे तो इस फिल्म में चिंटू धमाकेदार एक्शन तो करते नजर आएँगे पर साथ ही साथ फिल्म में दो अभिनेत्रियों के साथ रोमांस भी करते नजर आएँगे जिनमे एक है काजल राघवानी और दूसरी प्रियंका पंडित.फिल्म में काफी अच्छे गाने है और चिंटू अपनी दोनों हिरोइनो के साथ इन गानो पर थिरकते हुए नजर आएँगे .

इस फिल्म में चिंटू के अलावा और कई कलाकार है जिनमे रिंकू घोष जो एक नागिन का किरदार निभाती नजर आएंगी ,संजय पाण्डेय जो एक सपेरे का किरदार निभाते नजर आएँगे. अब तक दर्शको ने नाग -नागिन पर कई फिल्मे देखी होगी पर यह फिल्म देखने के बाद दर्शक बाकि सभी फिल्मे भूल जाएंगे क्योंकि राजकुमार पाण्डेय ने इस फिल्म को बहुत ही अलग तरह से पेश किया है और चिंटू ने अपनी धमाकेदार अभिनय को दर्शाया है .यह फिल्म छठ पूजा पर प्रदर्शित होने जा रही है .


(संजय भूषण पटियाला)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।