‘प्रेम लीला’ के फर्स्ट शेडूएल की शूटिंग समाप्त

premleela
लम्बोदर एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म ‘प्रेम लीला’ के फर्स्ट शेडूएल की शूटिंग बिहार के हाजीपुर में पूरी कर ली गई है.

इस फिल्म में विक्रांत और मोनलिसा मुख्य किरदार निभा रहे है. ‘प्रेम लीला’ में प्रेम की लीला और लीला का प्रेम दोनों नजर आएगा और जिस तरह इस फिल्म का नाम है उसी प्रकार इस फिल्म में दर्शको को प्यार, रोमांस तो जरूर देखने मिलेगा पर इसके साथ-साथ जबरजस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा.

इसका निर्देशन सुशील कुमार उपाध्याय ने किया है. कहानी संजय राय द्वारा दी गई है. गाने काफी अच्छे है जिसमें संगीत मधुकर आनंद का दिया हुआ है. फाइट निशांत खान का है और कैमरामैन हैं देवेन्द्र तिवारी.

फिल्म बहुत जल्द दर्शको के मनोरंजन के लिए प्रदर्शित की जाएगी.

मुख्य कलाकार हैं विक्रांत,मोनलिसा,अमित मेहरा, राजेश तोमर, देव सिंह, प्रिया सिंह, संजय वर्मा, संजय महानंद, नीलम, संतोष श्रीवास्तव, मनोज वर्मा इत्यादि.


(संजय भूषण पटियाला)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।