रवि किशन और शुभम तिवारी की जोड़ी की ‘मल्ल युद्ध’ हिट

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन और डायनामिक स्टार शुभम तिवारी की जोड़ी ने एक और सुपर डुपर हिट फिल्म दी है. इस फिल्म का नाम है ‘मल्ल युद्ध’ जिसका निर्माण सुनील चौहान तथा निर्देशन किया है चांद मेहता ने. इस फिल्म की सफलता का आलम यह है कि बिहार में इस फिल्म ने सफलता का नया इतिहास रचा है. यह फिल्म हर सेंटर पर बिहार में डंके की चोट पर बिजनेस कर रही है. इस फिल्म में रवि किशन और शुभम तिवारी के साथ ही रानी चटर्जी और कुणाल सिंह की मुख्य भूमिका है. फिल्म में चांद मेहता के निर्देशन की जमकर तारीफ हो रही है. बिहार के 50 सिनेमा घरों में एक साथ प्रदर्शित हुई ‘मल्ल युद्ध’ जे.एम.वी. प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ‘मल्ल युद्ध’ भोजपुरी परंपरा और दबंगई पर आधारित फिल्म है.

‘मल्ल युद्ध’ से पूर्व रवि किशन तथा शुभम तिवारी की जोड़ी ने ‘कानून हमरा मुट्ठी में’ जैसी सुपर डुपर हिट फिल्म दी थी.


(स्रोत – शशिकान्त सिंह, रंजन सिन्हा)

0 Comments

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।