अजय झा ने कराई खेसारी,रानी, विराज और पूनम की साढ़े तीन फेरे की शादी

janam-ki-shadi
जाने माने निर्देशक अजय झा निर्देशित भोजपुरी फिल्म ‘जानम’ की शूटिंग इन दिनो गुजरात में चल रही है. आदि शक्ति इंटरटेनमेंट और ए.एस. पिक्चर्स इंटरटेनमेंट तथा नवेव्यू मल्टी मिडिया के बैनर तले निर्माता दुर्गा प्रसाद और अनुज कुमार की नई मल्टी स्टार भोजपुरी फिल्म ‘जानम’ की शूटिंग इसके पहले मुंबई में हो चुकी है.

बताते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान शादी का एक सीन था जिसमें निर्देशक अजय झा ने फिल्म के नायक खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी, तथा विराज भट्ट और पूनम दुबे की शादी होने वाली थी. शादी के इस सीन को लेकर सितारों में इतना उत्साह था कि पुछिए मत. सितारों को जैसे ही निर्देशक अजय झा ने एक्शन कहा पंडित जी ने मंत्रोचार शुरु कर दिया तथा फेरे शुरु हो गए. सितारों ने अभी साढ़े तीन फेरे ही किये थे तभी पंडित जी ने कह दिया कि मंत्र खत्म हो गया और शादी हो गयी.

साढ़े तीन फेरे की इस शादी से पूरी यूनिट अचरज में पड़ गई . मगर पंडित जी ने जो तर्क दिया वह चौंकाने वाला था. उन्होने कहा कि अगर मैं यह शादी का सात फेरा कराता तो इसे सही की शादी माना जाता.

खैर आपको बता दें कि ग्रामीण जीवन की अपनी संभावनाएं, समस्यायें,चुनौतियां और नायकों के अपने अपने तरीको से जिन्दगी के जद्दोजहद में उंची तकदीर का फसाना लिखना शायद यही है ‘जानम’. जिसमें प्यार को पाने का संयमित तरीका भी है और शार्टकट भी.

अजय कुमार झा ने इसके पहले बेताब, जो जीता वही सिकंदर और हीरो नंबर वन जैसी कामयाब फिल्में दर्शकों को दी हैं.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।