अरविन्द अकेला कल्लू व्यस्त हैं मैं नागिन तू सपेरा की शूटिंग में

भोजपुरी सिनेमा के युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू इन दिनों भोजपुरी फिल्म मैं नागिन तू सपेरा की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई रमणीय स्थलों पर की जा रही है। जाने माने निर्माता व निर्देशक अरविन्द चौबे और अरविन्द अकेला कल्लू की हिट जोड़ी में एक नई बेहतरीन भोजपुरी फिल्म का आगाज़ हुआ है। इस फिल्म में नाग – नागिन का रोमांटिक प्रेम प्रसंग सिनेप्रेमियों को बहुत रोमांचित करेगा। अरविंद चौबे की होम प्रोडक्शन प्रियांशी मुबीज के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू एक अलग अंदाज़ में लूलिया गर्ल निधि झा और नवोदित चाँदनी सिंह के साथ नज़र आयेंगे। नाग नागिन के अनोखी कहानियों पर बन रही इस फ़िल्म को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं। इस फिल्म में नाग नागिन को सपेरा से कितना लगाव रहता है और क्यो रहता है? इन सभी गतिविधियों को फ़िल्म में दर्शया जायेगा। भोजपुरिया दर्शको को ध्यान में रखकर फ़िल्म का कर्ण प्रिय गीत संगीत भी बनाया गया है। जो काफी मधुर है। इस फ़िल्म के लेखक वीरू ठाकुर है जबकि संगीतकार छोटे बाबा हैं। छायांकन प्रमोद पांडेय हैं। इस फ़िल्म के मुख्य भूमिका में युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू, निधि झा, चाँदनी सिंह, नीरज यादव आदि हैं।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।