अरुण सिंह ‘भोजपुरिया काका’ को पवन सिंह की बधाई

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह ने अपने बचपन के दोस्त अरुण सिंह ‘भोजपुरिया काका’ को एक डिटर्जेन्ट पावडर का ब्रांड अम्बेसडर बनने पर दिल से बधाई दी और कामना की कि मेरा दोस्त अपनी ऊँचाई को यूं ही छूता रहे। मिसाल की बात की जाय तो दो दोस्तों की पहचान काबिले तारीफ है। एक का उपनाम भोजपुरिया मोहम्मद रफी व पावरस्टार तो दूसरे का उपनाम भोजपुरिया काका।
आज मुंबई में फ़िल्मी दुनियां में पवन सिंह के स्टारडम का हर कोई कायल है, उनकी गायिकी ने भाषा के बंधन को परे रखकर विश्वपटल पर एक नई पहचान बनाई है। अरुण सिंह भोजपुरिया काका की बात की जाय तो वे नये प्रतिभाशाली गायक व अभिनेताओं के एक मददगार के रूप में जाने जाते हैं। उनकी निःस्वार्थ भाव से को मदद व सहयोग को वजह से उन्हें उपनाम भोजपुरिया काका का खिताब मिला है।
उल्लेखनीय है अरुण सिंह ‘भोजपुरिया काका’ को एक स्वदेशी कंपनी ने अपने डिटर्जेन्ट पावडर का ब्रांड अम्बेसडर बनाया है। जिसकी लॉन्चिंग कुछ दिन पूर्व महाराष्ट्र के पनवेल में बड़े पैमाने पर की गई थी।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।