आनंद सिंह की बबली के बारात की तैयारी जोर शोर से

भोजपुरी सिनेमा के एक ऐसे फिल्म मेकर व लेखक – निर्देशक जिन्होंने अपनी सूझबूझ और सोच को इस तरह से बुलंद कर चुके हैं कि वे जो भी फिल्म की मेकिंग करते हैं, वह लीक से हटकर होती है। इसी क्रम में वे हास्य परिहास से सजी फुल इंटरटेनमेंट एवं सम्पूर्ण पारवारिक भोजपुरी फिल्म बबली के बारात की मेकिंग भव्य पैमाने पर करने जा रहे हैं। उम्दा फ़िल्म निर्माण की श्रृंखला में एसआरके म्यूजिक प्रस्तुत, विनोद सिंह कृत एवं महेन्द्र भुलना प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म बबली के बारात के शूटिंग की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। 17 अप्रैल से उच्च तकनिकी के साथ भव्य पैमाने पर इस फ़िल्म की शूटिंग राँची, झारखंड के रमणीय स्थलों पर की जाने वाली है। फिल्म के निर्माता सत्येन्द्र नारायण यादव है। फिल्म के निर्देशक आनंद सिंह हैं। कहानी व पटकथा आनंद सिंह ने तथा संवाद मनोज पांडेय ने लिखा है। गीतकार राजेश मिश्रा, मुन्ना दूबे, सुमित चंद्रवंशी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार राजुल चौधरी ने। छायांकन साहिल अंसारी, नृत्य अशोक मयंक, मारधाड़ दिलीप यादव का है। फिल्म के मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, जितेन्द्र यादव, अवधेश मिश्रा, बालेश्वर सिंह, प्रीति शुक्ला, रोहित सिंह मटरू आदि हैं।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।