आम्रपाली ने जीता दिल

Amrapali
भोजपुरी परदे पर वर्ष 2014 में नवोदित अभिनेत्री आम्रपाली का जलवा रहा. आम्रपाली ने “निरहुआ हिन्दुस्तानी” से भोजपुरी पर्दे पर इंट्री मारी व दर्शकों की पहली पसंद बन गई. वर्ष 2014 की इस ब्लॉक बास्टर फिल्म में आम्रपाली की शानदार अभिनय कौशल व अदाओं का जादू भोजपुरिया दर्शकों पर इस कदर चढ़ा की एक-एक दर्शक ने फिल्म को 50-50 बार देखा.

फिल्म की सफलता का क्रेडिट की ट्रेड पंडित आम्रपाली की निरहुआ के साथ फ्रेश जोड़ी को देते हैं. इस फिल्म की सफलता से आम्रपाली ने दर्शकों के साथ-साथ निर्माता-निदेशकों का भी दिल जीत लिया. भोजपुरी सिनेमा के जूबली स्टार निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी जम गई. आम्रपाली की निरहुआ के साथ “पटना टू पाकिस्तान”, “निरहुआ निक्शावाला-2” की शुटिंग पूरी हो चुकी है वही इन दिनों आम्रपाली यानम् के खुबसुरत लोकेशनों पर निरहुआ के साथ निर्माता नासिर जमाल की अनाम फिल्म की शुटिंग कर रही हैं. आम्रपाली भोजपुरी दर्शकों के प्यार से गदगद हैं और कहती हैं कि मैं हमेशा दर्शकों के उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूँगी.


(प्रशांत निशांत)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।