एमआरपी ग्रुप व भोजपुरी सिने अभिनेता करेंगे स्वच्छता अभियान की शुरूआत

mrp-group
भोजपुरी सिनेमा जगत भी स्वच्छता अभियान की शुरूआत करने जा रहा है. एमआरपी ग्रुप व भोजपुरी सिनेमा जगत के एक्शन सम्राट अभिनेता मनोज आर॰ पाण्डेय के पहल पर सोमवार को मुम्बई के कांदीवली ईस्ट पोईसर में स्वच्छता अभियान की शुरूआत हो रही है. जिसमें भोजपुरी सिनेमा जगत के अभिनेता, अभिनेत्री सहित एमआरपी ग्रुप के सदस्य शामिल होकर इस स्वच्छता अभियान को सफल बनायेंगे.

इससे एक बात तो साफ है भोजपुरी सिनेमा जगत दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के साथ-साथ समाजिक कार्यों में भी जमकर हिस्सा लेता है और यह साबित करता है कि हम समाज के साथ हैं. कांदीवली ईस्ट पोईसर से स्वच्छता अभियान की शुरूआत करने की बात बताते मनोज आर॰ पाण्डेय ने कहा कि एमआरपी ग्रुप के सदस्य और भोजपुरी सिनेमा जगत के कलाकारों द्वारा यह सफाई अभियान चलाया जायेगा.

एमआरपी ग्रुप का यह कोशिश किया है कि हम अपने आस पास के वातावरण को साफ सुथरा रखे. इसके साथ हीं एमआरपी ग्रुप भोजपुरी सिनेमा जगत में भरे पड़े कचरों को भी साफ करने की कोशिश करेगी. ताकि समाज को भोजपुरी सिनेमा जगत से कोई शिकायत नहीं रहे. मैं आप सब से यह आग्रह करूंगा कि आप सब भी कांदीवली में एमआरपी ग्रुप द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान का हिस्सा बन को देश को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें. ​


(संकेत कुमार)

0 Comments

Recent Posts



अंजोरिया पर खोजीं -

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..