करण पांडे ने कहा तुम्हारे प्यार की कसम

karan-panday
भोजपुरी फिल्मों में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में हैं खलनायक करण पांडे. लगभग सभी बड़े बैनरो की फिल्मों में काम कर रहे करण पांडे ने हाल में ही फिल्म तुम्हारे प्यार की कसम को साईन किया और अब वे इस फिल्म की शूटिंग भी मुंबई में कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्माण निर्माता असरफ अली कर रहे हैं जबकि निर्देशन कर रहे हैं जाने माने निर्देशक शाद जी. इस फिल्म में मुख्य भुमिका में हैं अरविन्द अकेला कल्लू, सतेन्द्र सिंह, ,निशा दुबे और अंजलीश्रीवास्तव . इस फिल्म में करण पांडे बिल्कुल लुक में नजर आयेंगे. वेैसे आपको बतादें कि करण पांडे इन दिनो भोजपुरी फिल्मों के सभी बड़े सितारों के साथ फिल्मे कर रहे हैं जिसमें भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के साथ ले के आजा बैंड बाजा एक पवन राजा और बलमुआ तोहरे खातिर प्रमुख है. इन दोनो फिल्मों को निर्देशित किया है जाने माने निर्देशक दिनेश यादव ने. साथ ही खलनायक करण पांडे को निर्देशक प्रियांशू ने अपनी अगली फिल्म बंधन के लिये साईन किया है. इस फिल्म में करण पांडे जहां खलनायक बने हैं वहीं फिल्म के नायक हैं खेशारी लाल यादव. एस.एस. इंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म में करण पांडे जाने माने खलनायक संजय पांडे के बेटे की भुमिका में हैं. पहली बार भोजपुरी सुपर स्टार खेशारी लाल यादव के साथ काम कर रहे करण पांडे कहते हैं खेसारी जी लाजवाब अभिनेता हैं. मजे की बात यह है कि करण पांडे को यह फिल्म उनकी पिछली फिल्म ले के आजा बैंडबाजा एक पवन राजा का प्रोमो देखकर निर्देशक प्रियांशू ने आफर की . इस फिल्म बंधन की शूटिंग खत्म कर करण पांडे सीधे निर्देशक शाद कुमार की फिल्म तुम्हारे प्यार की कसम में व्यस्त हो गये हैं. साथ ही कुछ और फिल्मों की भी करण पांडे के शूटिंग करनी है. फिलहाल हरतरफ करण पांडे को बधाई मिल रही हैऔर सब कह रहे हैं शावास करण .


(शशिकांत सिंह)

0 Comments



अंजोरिया पर खोजीं -

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

Recent Posts

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।