गंगा पुत्र में विपिन एच सिंह के अभिनय की तारीफ

Vipin_H_Singh
मुबई में हालिया प्रदर्शित हुई भोजपुरी फिल्म ‘गंगा पुत्र’ में हरफनमौला अभिनेता विपिन एच सिंह के अभिनय की दर्शकों ने खूब तारीफ की है. इस फिल्म में इनका नकारात्मक किरदार फिल्म को मज़बूती तो दिलाता ही है साथ ही दर्शकों में रोमांच भी पैदा करता है. आइटम क्वीन सीमा सिंह के साथ विपिन का ठुमका भी दर्शकों को खूब लुभाता है.

आर. एस. पिक्चर्स एवं नाईसा क्रियेशन कृत भोजपुरी फिल्म गंगा पुत्र के निर्माता राधेश्याम दूबे व आशुतोष पाण्डेय हैं तथा निर्देशक बाली हैं. सह निर्देशक आदित्य दूबे संगीतकार राजेश गुप्ता, कथा-पटकथा, संवाद व गीत विनय बिहारी का है. छायांकन सुनील वानखेड़े, संकलन गोविन्द दूबे, मारधाड़ हीरा यादव, नृत्य बाली, एंथोनी व निक्की बत्रा का है. मुख्य भूमिका में विपिन एच सिंह के साथ पवन सिंह, मोनालिसा, प्रिया सिंह, राधेश्याम रसिया, आनंद मोहन, मेहनाज़ श्राफ आदि है तथा आइटम गीत पर नृत्य सीमा सिंह ने किया है.

उत्तर प्रदेश गोंडा के मूल निवासी विपिन एच सिंह ने लखनऊ से एम बी ए पास करके साफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई पूरी की है. अभिनय का बचपन से ही शौक होने की वजह से इन्होने ने अभिनय की बारीकियां सीखने के बाद अब तक कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं. एक दर्जन से अधिक हिन्दी म्यूजिक वीडियो में अपने डांस और एक्टिंग से अपने चाहने वालों का मन मोह चुके हैं. शीघ्र ही एक नयी बड़ी फिल्म में बतौर हीरो नज़र आने वाले हैं.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।