गुंजन पंत ने मचाई धूम

अभिनेत्री गुंजन पंत इन दिनों खूब धूम मचा रही है। हाल ही में फिल्म ‘धूम मचईला राजा जी’ की शूटिंग ख़त्म कर बिहार के गंया जिले से मुंबई लौटी गुंजन पंत ने निर्माता जितेश दुबे की फिल्म ‘यादव पान भंडार’ की शूटिंग ख़त्म की। इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी, उनके नायक हैं। इस फिल्म को निर्देशित किया है अजय गुप्ता ने। गुंजन कहती है कमाल की फिल्म बनी है ‘यादव पान भंडार’। ‘यादव पान भंडार’ की शूटिंग ख़त्म कर गुंजन पंत ने आराम भी नहीं किया कि अब वे जितेश दुबे की ही अगली फिल्म ‘लाज’ की शूटिंग में भोपाल जा रही हैं, जहां की गुंजन पंत रहनेवाली हैं। ‘लाज’ का निर्देशन कर रहे हैं विनोद तिवारी। इस फिल्म में रिंकू घोष, गुंजन पंत और अनारा गुप्ता की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म की शूटिंग ख़त्म होने के बाद गुंजन पंत दो और फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होंगी। फिल्म ‘धूम मचईला राजा जी’ को लेकर गुंजन पंत कहती हैं मेरे कैरियर की बेहतरीन फिल्मों में एक है ‘धूम मचईला राजा जी’। इस फिल्म में उनके नायक हैं छोटू छलिया। भोजपुरी फिल्मों की सेक्सी बाला गुंजन पंत पिछले दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के शहर रांची गयी। रांची में जाने और वहां किसी समारोह में भाग लेने वाली वे मौजूदा दौर की पहली भोजपुरी अदाकारा हैं। गुंजन पंत धोनी के शहर रांची की अपनी यात्रा को ना भूलने वाला स्मरण बताती हैं और साफ कहती हैं झारखण्ड की राजधानी रांची मैं ज़िन्दगी भर नहीं भूलूंगी। यहां लोगों ने गुंजन पंत को भरपूर प्यार दिया। गुंजन पंत की फिल्म ‘मार देब गोली केहू ना बोली’ को लोगों ने झारखण्ड में खूब पसंद किया था। उनके प्रशंसकों ने गुंजन पंत के ऑटो ग्राफ लिया, उनके साथ तस्वीर निकलवाई। गुंजन पंत कहती हैं झारखण्ड जाने से पहले मैं काफी डरी थी। मुझे बताया गया था कि झारखण्ड में नक्सली बहुत हैं। मगर यहां धोनी का शहर रांची तो कमाल का शहर है। पूरी तरह आधुनिक सुख सुविधाओं वाले इस शहर के खान पान का भी गुंजन पंत ने खूब लुत्फ उठाया।


(स्रोत – शशिकान्त सिंह, रंजन सिन्हा)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।