चुटिले और असरदार कृष्णा कुमार

krishna-kumar
अपने गांव से दुर रहने वाले हर किसी का सपना होता है कि वह अपने गांव के लिये कुछ ऐसा करे कि गांव का विकास हो और यहां के लोगो को रोजगार मिले. यही सोच विदेश में बसे हीरो नंंबर वन के नायक कृष्णा कुमार को अपने गांव में खींच लाता है. फिल्म हीरो नंबर वन के नायक कृष्णा के किरदार को सरल और एक आयामी तरीके से चित्रित किया है निर्देशक अजय कुमार झा ने अपनी फिल्म हीरो नंबर वन में.

इस फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और एंग्री यंगमैन कृष्णा कुमार की मुख्य भुमिका है. फिल्म अंतिक प्रभाव में अपना असर दिखाते हुये दिखेगी और कई दर्जनों किस्से फिल्म में सामने आते हैं जो चुटेले हैं और असरदार भी. कुछ किरदार निगेटिव हैं तो कुछ काफी कुछ सोचने के लिये छोड़ देते हैं.

अजय कुमार ने अपनी इस फिल्म में मुख्य किरदार दोनो नायकों को रखा है. और दुसरे किरदार भी ताजा और प्रासंगिक लगेंगे आपको. फिल्म हीरो नंबर वन में कृष्णा कुमार की बॉडी लैग्ंवेज और बोली पर काफी मेहनत की गयी है. निर्देशक ने कुछ नाटकीय दृश्य भी दिये हैं. फिल्म जब हीरो नंबर वन जब आप देंखेंगे तो फिल्म के हरकिरदार आपका ध्यान अपनी ओर खींचते हुये नजर आयेंगे. फिल्म में गुस्से और प्रेम को भी यत्न से उतारा गया है. खेसारी लाल यादव और कृष्णा कुमार आपको अपनी भाव भंगिमा से जहां कुछ नया कह जाते हैं वहीं फिल्म की नायिकायें अक्षरा सिंह और प्रियंका की भुमिका भी आपको विश्वसनीय तथा दर्शकों का करीबी बनाती हैं.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।