जान तू बेवफा बाड़ू का पोस्ट प्रोडक्शन जोरों पर


अभिमन्यु फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘‘जान तू बेवफा बाड़ू’’ का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों आफ्टर प्ले स्टूडियो, अंधेरी पश्चिम, मुंबई में जोर शोर से चल रहा है। इस फिल्म के निर्माता अभिमन्यु सिंह एवं निर्देशक राजेन्द्र पाण्डेय ‘राज’ हैं। फिल्म की कहानी आज कल के लड़के-लड़कियों के प्यार की दीवानगी की है, जो ऑन लाइन प्यार करते हैं और मां-बाप की परवाह किये बगैर अपने मर्जी से शादी कर लेते हैं। उनका क्या हश्र होता है। परिवार के लोग जो भी बच्चों के लिए करते हैं, हमेशा अच्छा ही करते हैं।
फिल्म के मुख्य कलाकार नवोदित अमित सिंह, अफसर खान, साहिबा, नीलिमा पाण्डेय, पंकज सिंह, सुनीता सिंह, इला पाण्डेय आदि हैं। संगीतकार अमन श्लोक, गीतकार धर्मेन्द्र एहसास, मुनिलाल और संतोषपुरी हैं। फिल्म के कोरियोग्राफर केदार सुब्बा, एक्शन प्रदीप खड़का और सिनेमाटोग्राफर मसूद कुरैशी हैं।


(समरजीत)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।