धड़कन गर्ल शिखा मिश्रा पहुंची छठ पूजा में, फैन्स ने लिए उनके साथ सेल्फी

चुलबुली अदाकारा धड़कन गर्ल शिखा मिश्रा सागर तट मुंबई में आस्था और विश्वास का महापर्व छठ पूजा में पहुंच कर छठ मईया की पूजा किया। उन्हें देखते ही उनके फैंस भी जमा हो गये और सभी ने बारी बारी से उनके साथ सेल्फी ली। उत्तर प्रदेश, बिहार व पूरे उत्तर भारत सहित मुंबई, महाराष्ट्र में भी समुद्र तट पर जल में खड़े होकर बड़े उत्साह और श्रद्धा भक्ति के साथ छठ पूजा किया गया। जिसमें छठ व्रत उपासक सहित फ़िल्म कलाकार भी शामिल हुए। मालाड के मार्वे बीच पर भी फिल्मी कलाकारों में धड़कन गर्ल के नाम से मशहूर शिखा मिश्रा छठ व्रती के साथ छठ पूजा में शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि आज 9 साल के बाद मुझे छठ पूजा में शामिल होने का मौका मिला है। बचपन से ही छठ पूजा से आस्था जुड़ी हुई है। मेरी माँ हर साल ऋषिकेश, उत्तराखंड में छठ पूजा करती हैं। वे आज ऋषिकेश में पूजा कर रही हैं और मैं आज पहली बार मुंबई में छठ पूजा में आई हूं। यहां आकर मुझे बहुत खुशी मिली है और एक अलग अनुभव मिला है।
उल्लेखनीय है कि इस साल सुपरस्टार पवन सिंह के साथ शिखा मिश्रा की होम प्रोडक्शन की भोजपुरी फ़िल्म धड़कन रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। बाहर के प्रोडक्शन की भोजपुरी इश्क वाले शीघ्र आने वाली है और उनके होम प्रोडक्शन की एक बड़ी फिल्म का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *