निर्मात्री माया यादव की मोहब्बत 31 मार्च को सबके सामने होगी


भोजपुरी फिल्मो की निर्मात्री माया यादव की फिल्म ‘मोहब्बत’ 31 मार्च को प्रदर्शित हो रही है. इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मो की चर्चित एक्ट्रेस माया यादव की बेटी काजल यादव चिंटू के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. प्रदीप पांडेय चिंटू इस फिल्म में एक लवर बॉय की भूमिका में नजर आएँगे.काजल यादव इस फिल्म से अपने फ़िल्मी सफर की एक नयी शुरुवात कर रही है. काजल ने इस फिल्म से पहले कई फिल्म की है लेकिन यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है क्योंकि इस फिल्म में काजल एक चुनौतिपूर्ण किरदार निभा रही है. काजल की भूमिका एक गूंगी लड़की की है.

कृष्णा दीप एंटरटेनमेंट व लक्ष्मी मूवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्मात्री माया यादव व हरिश्चन्द्र बी कनोजिया है. निर्देशन प्रेमांशु सिंह द्वारा किया गया है. इस फिल्म के गाने भी काफी मधुर हैं. इनमें संगीत घुंघरू जी द्वारा दिया गया है और गीत लिखे है प्यारेलाल यादव, आज़ाद सिंह और श्याम देहाती ने. इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ और मुम्बई के कई सुन्दर लोकेशनो पर हुई है.


(संजय भूषण पटियाला)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।