नेहाश्री ने पूरी की रानी की हुकूमत की शूटिंग

NehaShree-RaniKiHukumat
भोजपुरी की लाडली और राजस्थानी सिनेस्टार नेहाश्री ने राकेश कुमार के निर्देशन में बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘रानी की हुकूमत’ की शूटिंग पूरी कर ली हैं. इस फिल्म में नेहाश्री और रानी चटर्जी पहली बार एक साथ काम कर रही हैं.

चुलबुली, नटखट, शरारती किरदार में नेहाश्री अपने चाहने वालों का खूब मनोरंजन करने वाली हैं. इस फिल्म में नेहा का नया लुक भी उनके चाहने वालों को खूब पसंद आने वाला है. भोजपुरी सिनेमा के बॉक्स पर सुपर हिट रही ’लाडला’ में नेहाश्री ने माडर्न गर्ल की भूमिका से दर्शकों का मन मोह लिया था. इस फिल्म में खेसारी लाल यादव इनके नायक थे वहीं ’सजना मंगिया सजाई द हमार’ में टिपिकल गाँव की सीधी सादी दो चोटी वाली लड़की के किरदार से भी नेहाश्री ने सिनेप्रेमियों का मन मोह लिया था. इस फिल्म में इनके नायक थे अरविन्द अकेला कल्लू. इन दोनों फिल्मों की अपार सफलता के बाद अब शीघ्र ही नेहाश्री कई बेहतरीन फिल्मों के जरिये अलग अलग किरदार के साथ दर्शकों का रुपहले परदे पर मनोरंजन करने वाली हैं.

राकेश सिने मीडिया प्रा. लि. प्रस्तुत फिल्म रानी की हुकूमत निर्माता राकेश कुमार, रंजन यादव एवं पवन सिंह हैं. मुख्य भूमिका में नेहा श्री के साथ रानी चटर्जी, रंजन यादव, अभिषेक तथा उमेश सिंह हैं.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।