पवन सिंह और मुन्ना भाई फिर हुये साथ साथ

Jagdish-Pawan
भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह और जाने माने निर्देशक जगदीश शर्मा उर्फ मुन्ना भाई एक बार फिर साथ साथ दिखेंगे। इस जोड़ी ने अब तक रंगबाज रंगबाज दरोगा, कुरुक्षेत्र, कर्तव्य जैसी कामयाब फिल्में दर्शको को दी है। और अब इस जोड़ी की एक फिल्म जानी दुश्मन भी प्रर्दशित होने को तैयार है।

पवन सिंह और मुन्ना भाई जिस अगली फिल्म में एक साथ नजर आयेंगे उस फिल्म का नाम है ‘लागी नाही छुटे रामा’। आशु निहलानी और राज लालचंदानी प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण क्राउन फिल्म्स और जगदीश शर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म की पटकथा खुद तैयार किया है निर्देशक जगदीश शर्मा ने। फिल्म लागी नाही छुटे रामा की कहानी और संवाद तैयार किया है के.मनोज सिंह ने जबकि संगीत घुंघरु का है और गीतकार हैं अरविन्द तिवारी। मारधाड़ निर्देशक हैं हीरा यादव।

इस फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के साथ साथ काव्या, प्रियंका पंडित, कुनाल सिंह, ब्रिजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा,हीरा , दीपक भाटिया और संजय पांडे की मुख्य भुमिका है। इस फिल्म को लेकर जगदीश शर्मा और पवन सिंह दोनो काफी उत्साह में हैं । जगदीश शर्मा कहते हैं जब मैं फिल्म की कहानी सुन रहा था तो मेरे सामने इस रोल के लिये सिर्फ पवन सिंह जी का ही चेहरा घुम रहा था। उधर पवन सिंह कहते हैं जगदीश शर्मा जैसे निर्देशक से काफी कुछ सीखने को मिलता है। उनकी इस पांचवी फिल्म में काम करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।
(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।