पवन सिंह का नया रिकॉर्ड : राते दिया बुता के – दो करोड़ व्यूज


पावर स्टार पवन सिंह अभिनीत एवं सुजीत कुमार सिंह निर्देशित भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी ऐक्शन सुपर डुपर हिट भोजपुरी फिल्म ’सत्‍या’ का गाना ’रतिया दिया बुता के’ को डेढ़ महीने में ’दो करोड़’ से अधिक लोगों ने देखकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह भोजपुरी सिने संगीत के लिए बहुत ही हर्ष की बात है। पावर स्टार पवन सिंह और सिनेतारिका आम्रपाली दूबे पहली बार एक साथ इस गाने के जरिये सिनेमा के रुपहले परदे पर नजर आये, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला और अब वीडियो को भी बहुत ज्यादा देखा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ’सत्या’ को सिनेप्रेमियों ने भारी भीड़ के साथ देखकर फिल्म को सुपर डुपर हिट बना दिया। कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन बनी यह फिल्म दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन करने के साथ ही साथ एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ मृगनयनी भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी केंद्रीय भूमिका में हैं।
पहली बार इस फिल्म में दो दक्षिण भारतीय फाईट मास्टर रॉकी राजेश और बाजी राव से एक्शन दृश्यों की शूटिंग करवायी गयी है तथा दो दिन तक हेलीकॉप्टर से भी शूटिंग की गयी थी। फिल्म के निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चैहान हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह। लेखक वीरू ठाकुर तथा संगीतकार छोटेबाबा हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी, नृत्य राम देवन, संकलन दीपक जौल का हैं। प्रोडक्शन कन्ट्रोलर अरशद शेख ’पप्पू’ हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। पी.आर.ओ. रामचन्द्र यादव – सर्वेश कश्यप हैं।
मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, अनु उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, विपिन सिंह, जय सिंह, लोटा तिवारी, मुकेश तिवारी, राहुल वर्मा, राधेश्याम जीवराजजी लुहार तथा दयाशंकर पाण्डेय आदि हैं। मुख्य आकर्षक भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और निधि झा हैं।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *