पवन सिंह का हैरतअंगेज स्टंट त्रिदेव में

pawansingh-tridev
भोजपुरी गायकी के सिरमौर और यंग्रीयंग मैन पवन सिंह दुर्गापूजा के पावन अवसर पर प्रदर्शित होने वाली अपनी आगामी फिल्म ‘त्रिदेव’ को लेकर चर्चा में छाये हुए हैं। इस फिल्म का प्रदर्शन दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर होना है। भोजपुरी सिनेप्रेमियों के बीच इस फिल्म के गानों ने धूम मचा रही है। इस फिल्म के गाने सबकी पहली पसंद बन चुके है। वहीं यू-ट्यूब पर ट्रेलर जारी होने के बाद पवन सिंह का एक्शन अवतार दर्शकों को रोमांचित कर दे रहा है। इनके हैरतअंगेज स्टंट दृश्यों को देख कर सभी दांतो तले उंगली दबा ले रहे है। ट्रेलर में पवन सिंह का अक्षरा सिंह के साथ किये गये रोमांस और इन पर फिल्मांकन किये गये गाने सभी को बहुत पसंत आ रहे हैं। ट्रेलर में पवन सिंह का दमदार संवाद और जबरदस्त एक्शन फिल्म की भव्यता और पवन सिंह के दमदार किरदार की कहानी बता रहा है।

उल्लेखनीय है कि आदि शक्ति इण्टरटेमेंट प्रस्तुत व निर्माता – निर्देशक अरविन्द चौबे की होम प्रोडक्शन प्रियान्सी मूवीज के बैनर तले निर्मित त्रिदेव के निर्माता अरविन्द चौबे, पप्पू भाई व राजेश सिंह हैं। फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा, संगीतकार ओम झा हैं तथा गीतकार आजाद सिंह, श्याम देहाती, आर आर पंकज, मनोज मतलबी हैं। त्रिदेव में पवन सिंह के साथ अरविन्द अकेला कल्लू, ऋषभ कश्यप गोलु हैं। साथ ही साथ तीन हॉट अदाकारा अक्षरा सिंह, नेहा श्री और इनु श्री भी फिल्म की शोभा बढ़ा रही हैं । अन्य प्रमुख कलाकार माया यादव, अयाज खान, विनोद मिश्रा, जसी सिंह, जय सिंह, संजीव मिश्रा आदि हैं।


<(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।