पवन सिंह की लोहा पहलवान की शूटिंग जोरो पर

पावरस्टार पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी सिनेमा की दशा और दिशा को मोड़ देने के लिए निषाद प्रोडक्शन एवं जी एम एल इंटरटेन्मेंट प्रा. लि. के बैनर तले भोजपुरी फ़िल्म लोहा पहलवान के दूसरे चरण की शूटिंग में जोर शोर से की जा रही है। बजट की परवाह किये बिना एक अच्छी फ़िल्म का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 20 करोड़ भोजपुरी भाषियों के बीच महँगा और अच्छा सिनेमा बनेगा तभी सभी वर्ग के दर्शक सिनेमाघरों में भोजपुरी फ़िल्म देखने जायेंगे और तब मुनाफा भी होगा। जिससे भोजपुरी सिनेमा का परचम देश के अलावा विदेश में भी फहरेगा। निषाद प्रोडक्शन, लक्ष्मी गणपति फिल्म्स एवं सिंगल एंटरटेनमेंट एन्ड फिल्म्स प्रा लि के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म के निर्माता संजय निषाद व रमेश व्यास हैं। सहनिर्माता सुशील सिंह तथा कार्यकारी निर्माता प्रकाश जैस हैं। फिल्म के निर्देशक इकबाल बख्श हैं। संगीतकार छोटेबाबा ने बहुत ही मधुर संगीत बनाया है। छायांकन वेंकेट महेश, नृत्य रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव का है। यह फ़िल्म उच्च स्तर पर बनाई जा रही है। जिससे भोजपुरी सिनेमा को नई दिशा मिलेगी। हर एक पहलू पर बहुत ही बारीकी से कार्य किया जा रहा है। इस फ़िल्म में पावरस्टार पवन सिंह के साथ रोमांटिक जोड़ी में पायस पंडित हैं। इनकी यह जोड़ी की दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह, नवोदित पायस पंडित, प्रकाश जैस, सुशील सिंह, देव सिंह, संतोष पहलवान, दीपक सिन्हा, पुष्पक चावला आदि हैं।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।