पवन सिंह ने बनाया बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक रिकार्ड


भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म सत्या से पावर स्टार पवन सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर एक दिन में सर्वाधिक व्यवसाय कर बिहार के सिनेमाघरों में अब तक के हाईएस्ट वन डे कलेशन का रिकार्ड तोड़कर ऐतिहासिक रिकार्ड बनाया है। इस रिकार्ड तोड़ व्यवसाय से पवन सिंह ने यह साबित कर दिया है कि वाकई में वे बॉक्स ऑफिस के रीयल सुपर स्टार हैं। होली के शुभ अवसर पर नेपाल सहित हिन्दुस्तान के 200 सिनेमाघरों में रिलीज की गई है फिल्म ’सत्या’ को जहाँ पवन प्रेमी भारी भीड़ के साथ देखकर हॉउसफुल करवा रहे हैं, वही फिल्म का व्यवसाय भी उम्दा हो रहा है। इस फिल्म में पवन सिंह का हैरतअंगेज एक्शन और इमोशन दर्शकों को बरबस ही सिनेमाघरों में तक खींच लाता है। पवन के साथ भोजपुरी आइकॉन अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब भा रही है। इन दोनों के पर फिल्माये गये सभी गाने सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आ रहा है। पवन का जबरदस्त एक्शन और अक्षरा का लाजवाब अदाकारी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यह फिल्म बार बार देखकर उनके फैन्स बहुत खुश हो रहे हैं और अब तक सबसे बेहतरीन फिल्म बता रहे हैं। सत्या की अपार सफलता से भोजपुरी सिनेमा से जुड़े सभी लोग बहुत खुश हैं।
पावर स्टार पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ’सत्या’ के कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। पहली बार इस फिल्म में दो दक्षिण भारतीय फाईट मास्टर रॉकी राजेश और बाजी राव से एक्शन दृश्यों की शूटिंग करवाये हैं। साथ ही दो दिन तक हेलीकॉप्टर से भी शूटिंग की गई है। फिल्म के निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चैहान हैं। लेखक वीरू ठाकुर तथा संगीतकार छोटेबाबा हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी, नृत्य राम देवन, संकलन दीपक जौल का हैं। प्रोडक्शन कन्ट्रोलर अरशद शेख ’पप्पू’ हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। पी.आर.ओ. रामचन्द्र यादव – सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, अनु उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, विपिन सिंह, जय सिंह, लोटा तिवारी, मुकेश तिवारी, राहुल वर्मा, राधेश्याम जीवराजजी लुहार तथा दयाशंकर पाण्डेय आदि हैं। मेहमान कलाकार भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और निधि झा मुख्य आकर्षक हैं।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।