पहली बार किसिंग सीन दिखेगा फिल्म इच्छाधारी में

ichhadhari
भोजपुरी सिनेमा में डायनामिक स्टार यश कुमार इन दिनों गुजरात में तन्वी मल्टीमिडिया की अगली फिल्म इच्छाधारी की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म के निर्माता हैं दीपक शा और निर्देशक हैं देव पांडे. इस फिल्म में यश कुमार की नायिकाए हैं भोजपुरी सिनेमाजगत की रानी मानी जाने वाली रानी चटर्जी तथा प्रियंका पंडित.

पहली बार दर्शकों को यश कुमार और रानी चटर्जी का किसिंग सीन इस फिल्म में देखने को मिलेगा. यश कुमार, रानी चटजी और प्रियंका पंडित के साथ साथ इस फिल्म में हैं अवधेश मिश्रा, ब्रिजेश त्रिपाठी, मनोज टाईगर, विष्णू शंकर वेलू, गौरी शंकर ,सीपी भट्ट, आशुतोष खरे, करण पांडे, राधे मिश्रा, शाहिल शेख और नीलम पांडे. जबरदस्त एक्शन से भरी इस फिल्म में एक्शन डायरेक्टर हैं दिलीप यादव. कर्णप्रिय संगीत को सजाया है छोटे बाबा ने जबकि सितारों को खुबसुरती और कड़ी मेहनत से नचाया है कानू मुखर्जी और शिवार्थ ने. कैमरामैन हैं आर.आर. प्रिस.

इस फिल्म को लेकर निर्माता दीपक शा तथा निर्देशक देव पांडे काफी उत्साह में हैं और कहते हैं निश्चित ही यह फिल्म दर्शको की पसंद पर खरी उतरेगी. “इच्छाधारी” फिल्म को लेकर यश कुमार भी काफी उत्साह में हैं और कहते हैं रानी चटर्जी की का मैं बहुत बड़ा फैन हूं. उनकी कई फिल्में मैने देखी हैं और जब तन्वी मल्टीमिडिया के दीपक शा जी ने मुझे इस फिल्म का आफर किया तो मैने कहानी सुना और आज मैं गुजरात में इस फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।