पायस पंडित के जन्मदिन व नूतन वर्ष पर लोहा पहलवान का थर्ड लुक लांच

अपनी मनमोहक व चंचल शोख़ अदाओं से युवा दिलों की धड़कन में अपनी मुकम्मल स्थान बनाने जा रहीं अदाकारा पायस पंडित के जन्मदिन एवं नव वर्ष के शुभ अवसर पर भोजपुरी फिल्म लोहा पहलवान का थर्ड लुक लांच किया गया है। भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और अदाकारा पायस पंडित स्टारर इस फिल्म का सेकंड लुक 31 दिसंबर यानि नूतन वर्ष की पूर्व संध्या पर जारी किया गया था। इस फिल्म यह लुक सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी द्वारा लांच किया गया है। म्यूजिक कंपनी के ओनर रत्नाकर कुमार हैं, जिन्होंने फिल्म का म्यूजिक व आल डीजिटल राईट्स लिया है। लक्ष्मी गणपति फिल्म्स एवं निषाद प्रोडक्शन के बैनर तले भोजपुरी फिल्म लोहा पहलवान का निर्माण उच्च तकनिकी के साथ हर एक पहलू पर बहुत ही बारीकी से ध्यान देकर किया गया है।
उल्लेखनीय है कि भोजपुरी सिनेमा की दशा और दिशा को मोड़ देने हेतु बजट की परवाह किये बिना एक अच्छी फ़िल्म का निर्माण किया गया है। इस फ़िल्म में पवन सिंह पहली बार पहलवानी करते हुए नज़र आयेंगे। उनका यंग्रीयंग मैन हैरतअंगेज रूप दर्शकों में रोमांच भर देगा। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ नवोदित अदाकारा पायस पंडित अपना फिल्मी सफर शुरू कर रही हैं। फिल्म के निर्माता एम. रमेश व्यास एवं संजय निषाद हैं। फिल्म के निर्देशक इकबाल बख्श हैं। सह निर्माता सुशील सिंह तथा लेखक व कार्यकारी निर्माता प्रकाश जैस हैं। संगीतकार छोटेबाबा ने बहुत ही मधुर संगीत बनाया है। गीत लिखे हैं मनोज मतलबी, आजाद सिंह, मुन्ना दूबे, सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने। छायांकन के. वेंकेट महेश, नृत्य रिक्की गुप्ता व राम देवन, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला मनीष शिर्के, संकलन कुणाल प्रभु का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह और पायस पंडित के साथ प्रकाश जैस, दीपक सिन्हा, देव सिंह, धामा वर्मा, जफ़र खान, श्रद्धा नवल, पुष्पक चावला, संतोष पहलवान एवं सुशील सिंह हैं। विशेष नृत्य आईटम क्वीन सीमा सिंह व ग्लोरी मोहन्ता का है।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।