पुरे परिवार के साथ दीपावली मनाएंगे रवि किशन

RaviKishan-1
किसी भी व्यक्ति कें लिए उसके माता -पिता से बढ़कर दुनिया में और कुछ नहीं होता .हर बेटे के लिए माता -पिता ईश्वर के समान होते है या यूँ कहे की ईश्वर ही होते है तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी .हर व्यक्ति अपने जीवन के हर पल में अपने माता -पिता का साथ चाहता है और हर पल उनके प्यार प्यार को पाने को लालपित रहता है इस बात पे कोई भी बेटा इंकार नहीं कर सकता चाहे वह राजा हो या फिर फ़क़ीर हो.चाहे बड़े से बड़ा स्टार हो या फिर आम आदमी हो .यहाँ हम भोजपुरी फिल्मो के स्टार रवि किशन के बारे में बात कर रहे है ,वह दीपावली के इस मौके पर काफी खुश और उत्त्साहित नजर आ रहे है क्योंकि यह दीपावली उनके लिए खास है ,ज्ञात हो की रवि किशन की पिछले दिनों प्रदर्शित हुई फिल्मे बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है और वही रवि किशन की निजी जिंदगी में भी इस वर्ष धमाल होने वाला है क्योंकि पहली बार रवि किशन मुंबई में अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने वाले है और इतना ही नहीं इनकी ख़ुशी इस बार दोगुनी इसलिए भी है क्योंकि इस बार उनके गृह शहर जौनपुर से उनके माता -पिता भी उनके साथ दीपावली मनाने के लिए मुंबई आए है.

रवि किशन का कहना है ”इस बार की दीपावली मेरे जीवन की सबसे यादगार दीपावली होने वाली है क्योंकि जहां एक बेटे के रूप में मेरे माता -पिता साथ होंगे वही एक पिता के रूप में मैं मेरे बच्चो के साथ रहूँगा .इस तरह ये तीन पीढ़ी एक साथ मिलकर दिवाली मनाएंगे .यह कल्पना कर के ही मैं उत्त्साहित हो रहा हूँ .” यह बात कहते हुए रवि किशन की आखे ख़ुशी से झलक गयी वही उनके चेहरे की ख़ुशी इस तरह देखि जा रही थी जैसे उनके मुख पे हजारो दीप प्रज्ज्वलित हो रहे हो.अंत में रवि किशन ने बताया की ”इस बार पुरे परिवार के साथ दीपावली मनाना एक खास अनुभव होगा.’

रवि इस बार अपनी दीपावली अपने पुरे परिवार के साथ मनाएंगे वही वह अपने दोस्तों को भी नहीं भूलेंगे और हमेशा की तरह दोस्तों को आमंत्रित भी करेंगे और उनके घर पर भी जाकर उनके दीपावली की शुभकामनाये देंगे.अंत में दीपावली के ख़ुशी के मौके पर कहा की ‘ सभी भोजपुरी फिल्म के दर्शको और पाटलिपुत्र न्यूज़ के पाठको को भी दीपावली की ढेर सारी बधाई हो,


(संजय भूषण पटियाला)

0 Comments

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।