पूनम दुबे का दिल तेरा आशिक

PunamDubay-RakeshMishra
भोजपुरी सिनेमा की स्टार सनसनी पूनम दुबे का दिल इन दिनो आशिक हो गया है. जी हां, बला की खुबसुरत यह नायिका इन दिनों एक फिल्म कर रही है जिसका नाम है दिल तेरा आशिक.

अतुल मिश्रा निर्देशित इस फिल्म में पूनम के नायक हैं जाने माने गायक और अभिनेता राकेश मिश्रा. इस फिल्म की शूटिंग पूनम दुबे इन दिनो लखनऊ में कर रही हैं. पूनम और राकेश मिश्रा ने इसके पहले प्यार किया तो डरना क्या जैसी कामयाब फिल्म दर्शकों को दी है. इस जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर पेश कर रहे निर्देशक अतुल मिश्रा भी काफी खुश हैं. वे कहते हैं पूनम जी कमाल की अभिनेत्री हैं.

पूनम दुबे भी अतुल मिश्रा और पूरी टीम की तारीफ करते कहती हैं कि अतुल जी को सिनेमा की काफी समझ है. बेहतरीन गीत संगीत से सजी इस फिल्म में पूनम दुबे का एक नया लुक लोगो को देखने को मिलेगा.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Recent Posts



अंजोरिया पर खोजीं -

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..