प्रकाश जैस को दर्शकों ने दिया जन्मदिन का तोहफा

भोजपुरी सिने जगत में लोकप्रिय अभिनेता प्रकाश जैस के जन्मदिन को खास बनाते हुए उनके जन्मदिन पर उनकी अदाकारी से सजी भोजपुरी फ़िल्म शादी करके फंस गया यार बिहार व झारखण्ड में रिलीज की गयी है। जिसे दर्शकों ने अपना प्यार – आशीर्वाद देकर प्रकाश जैस को जन्मदिन का तोहफा दिया है। अपनी अदाकारी से मुकम्मल पहचान बना चुके अभिनेता प्रकाश जैस की पहचान एक कॉमेडियन की है, लेकिन कई फिल्मो में उन्होंने ना सिर्फ खलनायिकी का रंग बिखेरा है बल्कि कई फिल्मे ऐसी भी है जिसमे वे अभिनेत्री के साथ रोमांस करते भी नजर आए हैं। फिल्म शादी करके फंस गया यार के संबंध में उन्होंने कहा कि यह एक संपूर्ण मनोरंजक फ़िल्म है जिसमे उन्होंने आदित्य ओझा , नेहा श्री, तनुश्री और श्यामली श्रीवास्तव के साथ मनोरंजन के रंग बिखेरे हैं। आदित्य ओझा के साथ प्रकाश जैस ने जम कर मनोरंजन का तड़का लगाया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता निर्माण नीलेश पांडेय व संध्या पांडेय हैं तथा निर्देशक अजय झा हैं।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments



अंजोरिया पर खोजीं -

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

Recent Posts

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।