प्रियेश सिन्हा और पायस पंडित ’सर्वशक्तिशाली महादेव’ की शूटिंग में व्यस्त


भोजपुरी सिनेमा के युवराज प्रियेश सिन्हा और भोजपुरी सिनेमा की चंचल, सुशील अदाकारा पायस पंडित आजकल ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ‘सर्वशक्तिशाली महादेव’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर्स के बैनर में बनी प्रियेश सिन्हा अभिनीत फिल्म ’मेहरारू चाही मिल्की व्हाइट’ बिहार और झारखण्ड में सफल प्रदर्शन कर चुकी है. इसी फिल्म से उन्हें भोजपुरी सिनेमा के युवराज का खिताब मिला।
पायस पंडित कम समय में ही सिने जगत में एक अलग मुकाम कायम कर ली हैं। जहाँ इनकी कई फिल्में प्रदर्शन हेतु तैयार है, वहीं फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। पायस कहती हैं कि ’मुझे भोजपुरी सिनेमा से बहुत गहरा दिल से लगाव है, इसीलिए मैंने करियर की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा से ही की है। मैं आगे और भी कई भाषा की फिल्में करने वाली हूँ, मगर भोजपुरी फिल्में करना मेरी प्रथम वरीयता रहेगी।
अब यह रोमांटिक जोड़ी ’सर्वशक्तिशाली महादेव’ में सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आने वाली है। राँची के खूबसूरत वादियों में फिल्माया जा रहा इनका रोमांस दर्शकों को खूब रोमांटिक करेगा। फिल्म के निर्देशक विष्णु शंकर बेलू हैं। छायांकन आर. आर. प्रिंस कर रहें हैं। मुख्य भूमिका में पायस पंडित के साथ मेगास्टार रवि किशन, प्रियेश सिन्हा, अमरीश सिंह, संगीता तिवारी, गुंजन पंत, ईनु श्री, बृजेश त्रिपाठी, सुनीता शर्मा, अयाज खान, अनूप अरोरा, अरुण गुप्ता, सुशील बाबा, जय प्रकाश सिंह आदि हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों राँची और जिले से जुड़े कई रमणीय वादियों की जोर शोर से की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पायस की ब्लू फॉक्स मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत फिल्म ‘टकराव” शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है। इसके अलावा और भी कई फिल्में जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगी।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *