’प्लेटफार्म नं. 2’ टीजर की धूम

ब्लू व्रज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ’प्लेटफार्म नं. 2’ का टीजर हाल ही में लांच किया गया है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। तीजर को भी देख रहस्य है, वही तारीफ़ के पूल बाँध रहा है। इस फिल्म से सिने जगत में दो नए चेहरे राहुल सिंह और रेशमा शेख अपना फ़िल्मी करियर का शुभारम्भ कर रहे हैं। इनकी रोमांटिक जोड़ी टीजर में बहुत पसंद की जा रही है।भोजपुरी सिनेमा के रुपहले परदे पर यह नयी जोड़ी राहुल – रेशमा अपने हुनर का जौहर दिखाने वाले हैं। उनका मंत्रमुग्ध कर देने वाला नृत्य एवं अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आयेगा। फिल्म की पूरी शूटिंग झारखण्ड के खूबसूरत शहर राँची के रमणीय स्थलों पर की गई है। बड़े पैमाने पर उम्दा तकनिकी के साथ निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ’प्लेटफार्म नं. 2’ पूरी तरह से मनोरंजनपूर्ण है। फिल्म की निर्मात्री डॉ. नजमा शेख हैं। फिल्म का कुशल निर्देशन किया है निर्देशक रॉबिन्स कुमार सिन्हा। फिल्म के कथा, पटकथा व संवाद राहुल सिंह ने लिखा है। फिल्म के सभी गानों को संगीत से सजाया है संगीतकार महेश दास। फिल्म के सभी गीत बहुत ही कर्णप्रिय बनाये हैं, जो संगीतप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है। फिल्म का छायांकन अधीर राज, नृत्यनिर्देशन राजू, मारधाड़ धर्मेश कर रहे हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य कलाकार नवोदित राहुल सिंह और रेशमा शेख के साथ के के गोस्वामी, राजेश अभागा, महेश अमन, मुन्ना बिहारी, बिरेन्द्र, नागेन्द्र, अखिलेश चौरसिया आदि हैं तथा इस फिल्म में आईटम क्वीन सीमा सिंह अपनी नृत्य कला का जलवा बिखेरते हुए नजर आयेंगी।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *