बलमा डेरिंगबाज़ की एडिटिंग समाप्त

भोजपुरी सिने जगत में बेहतरीन फिल्म के निर्माण की श्रृंखला में एक नये कंसेप्‍ट के साथ एक शानदार फिल्म सिनेप्रेमियों को देखने को मिलने वाली है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं भोजपुरी फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ की, जो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि लोगों का सोच बदलने का भी कार्य करेगी। बेजोड़ कहानी वाली यह फिल्‍म दर्शकों के लिए सरप्राईज पैक्ड होगी। एस एस सिने वर्ल्ड के बैनर तले निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ की एडिटिंग पूर्ण कर ली गई है। टेक्निकल वर्क कम्पलीट करके शीघ्र ही डबिंग स्टार्ट कर दी जाएगी। पोस्ट प्रोडक्शन कार्य जोर शोर से मुंबई के फोएनिक्स ब्रोस स्टूडियो में किया जा रहा है। शेष सभी पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य इसी स्टूडियो में किया जा रहा है। फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला आज़मगढ़ के जहाना गंज, शाहपुर, बबुरा, मन्दे, समेदा आदि रमणीय स्थलों पर तकनीकी रूप से बड़े पैमाने पर पूरी की गयी है। यह फिल्म एक्शन, इमोशनल, ट्रेजडी, कॉमेडी ड्रामा से भरपूर है। सिनेप्रेमियों के लिए साफ सुथरी सपरिवार देखने योग्य यह फिल्म है। फिल्म के सभी कलाकारों का परफॉर्म और गेटअप काफी अलग और रोचक दिया गया है, जो सिनेप्रेमियों को बहुत ही आनंदित करेगा। इस फ़िल्म की निर्मात्री सोनालिका कुमारी व निर्माता शरद पाटिल हैं। लेखक व निर्देशक जावेद हाशमी हैं। संगीतकार के. रत्नेश मिश्रा तथा गीतकार आज़ाद सिंह, अमिताभ रंजन, धनंजय भट्ट व श्याम देहाती हैं। छायांकन साहिल जे. अंसारी का है। नृत्य संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ प्रदीप खड़का, संकलन सुमित सिंह का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव – सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, सोनालिका कुमारी, अयाज़ खान, बालेश्वर सिंह, बबलू खान, आरती भार्गवा, नीलम सिंह, परवेज़ हाशमी, स्वीटी सिंह, अमियकर प्रकाश ठाकुर, जावेद हाशमी, मोहम्मद अली, संजय सिंह, पवन कुमार, श्वेता तिवारी, दिव्या शर्मा, पंकज चंद्रा, बेबी सिंह आदि हैं तथा आइटम सांग त्रिशा खान ने किया है।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *