भिवंडी में हुआ पाकिस्तान में जय श्रीराम का प्रीमियर

दर्शकों की भारी भीड़ के बीच सितारों ने किया जय श्रीराम का उद्घोष

राजपूत फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म पाकिस्तान में जय श्रीराम का प्रिमीयर भिवंडी के पायल सिनेमाघर में किया गया। दर्शकों की भीड़ के बीच सितारों ने जयश्रीराम का उद्घोष किया तो दर्शकों ने भी कहा जयश्रीराम। इस अवसर पर फिल्म के नायक विक्रांत सिंह और मोनालिसा तथा निर्माता बबलू गुप्ता और अवधेश मिश्रा ने भोजपुरी में दर्शकों से बात किया। बाद में पत्रकारों से बात करते हुये विक्रांत सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में रह रहे हिन्दुओं का दर्द पर्दे पर पहुंचाने के लिये मैं इस फिल्म के निर्माता भुपेन्द्र विजय सिंह और बबलु गुप्ता का आभार मानता हूं। मोनालिसा ने कहा कि यह फिल्म मेरे लिये खाश है क्योकि इस फिल्म की शुटिंग के दौरान ही मुझे बिग बॉस का आफर आया था। मोनालिसा ने दर्शकों से कहा कि बहुत दिनों बाद इस थियेटर में पहुंची हैं दर्शकों के बीच इतना प्यार पाकर मैं धन्य हो गयी हूं। बबलु गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुये कहा कि हम रुटीन भोजपुरी फिल्मों से अलग कुछ करना चाह रहे हैं और पाकिस्तान में जयश्रीराम उसी का एक हिस्सा है। सितारों को अपने बीच पाकर दर्शक भी काफी उत्साह में थे। किसी ने उनके साथ सेल्फी ली तो किसी ने फूल गिफ्ट किया। कई दर्शकों ने सितारोें से हाथ मिलाया और आटोग्राफ्र लिया। भिवंडी में इस फिल्म के सितारे पहुंचने वाले हैं इसके लिये शहर में कई जगह कुछ उत्साहित दर्शकों ने बैनर तक लगा दिये थे। यह फिल्म लोगों को काफी पंसद आरही है। बबलु गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुये आगे कहा कि आपसी भाईचारा, प्रेम व स्नेह को स्थापित करने व सभी प्रकार के मतभेद को समाप्त करने के उद्देश्य से हमने पाकिस्तान में जय श्रीराम नामक फिल्म का निर्माण किया है।
मुंबई में सफलता का जश्न मनाने के बाद अब इस फिल्म का प्रदर्शन २६ जनवरी से बिहार और झारखंड में किया जायेगा।


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।