भुपेन्द्र विजय सिंह की गदर के लिये पवन सिंह बेस्ट एक्टर अवार्ड


दबंग निर्माता के रुप में चर्चित भुपेन्द्र विजय सिंह की फिल्म गदर का जादू लंदन में भी खूब चला। इस फिल्म के लिये भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह को बेस्ट एक्टर का अवार्ड लंदन में आयोजित भोजपुरी अंतरराष्ट्रीय फिल्म अवार्ड समारोह(आईबीफा ) में दिया गया।

आपको बतादें कि निर्माता भुपेन्द्र विजय सिंह की फिल्म गदर के जरिये पवन सिंह को आयरनमैन की उपाधि मिली थी और ये फिल्म उनके कैरियर की टर्निग प्वाईंट फिल्म साबित हुयी थी। आज भी इस फिल्म को दर्शक बड़े चाव से देखते हैं।

गदर के लिये पवन सिंह को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलने पर भुपेन्द्र विजय सिंह ने उन्हे बधाई दी है। इस फिल्म का निर्माण भुपेन्द्र विजय सिंह ने बब्लू एम गुप्ता के साथ मिलकर राजपूत फिल्म्स फैक्ट्री के बैनर तले किया था। भुपेन्द्र विजय सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म पाकिस्तान में जयश्रीराम के प्रदर्शन में व्यस्त हैं जिसमें विक्रांत सिंह और मोनालिसा की जोड़ी नजर आयेगी। साथ ही वे मिशन पाकिस्तान फिल्म को प्रस्तुत भी कर रहे हैं जिसमें नायक हैं प्रिंस सिंह।

गदर फिल्म को निर्देशित किया था रमाकांत प्रसाद ने। गदर की कई विशेषतायेंथीं जिसमें ये पहली भोजपुरी फिल्म होगी जिसमें हेलीकाप्टर शॉट आपको देखने को मिला और साथ ही हेलीकाप्टर स्टंट भी। इस फिल्म के लिये पवन सिंह ने जमकर मेहनत किया था और उनकी मेहनत देखकर ही उन्हे निर्माता भुपेन्द्र विजय सिंह ने आयरनमैन की उपाधि दी थी। पवन सिंह को गदर के लिये बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलने पर भुपेन्द्र विजय सिंह ने उन्हे बधाई दी है।


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।