भोजपुरिया राजा ’पवन सिंह’ ने स्थापित किया नया रिकॉर्ड


भोजपुरी सिनेमा के संगीत जगत में पहली बार किसी गायक-नायक ने एक नया इतिहास रचा है, जिससे भोजपुरी गीत-संगीत का परचम विश्व फलक पर लहर रहा है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर व पावर स्टार ’पवन सिंह’ के बारे में, जिहोंने सोशल मीडिया यू ट्यूब पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
यंग्रीयंग मैन पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म ’भोजपुरिया राजा’ का एक गाना ’छलकत हमरो जवनिया’ ने अनोखा रिकार्ड कायम करते हुए तीन करोड़ व्यूज पार कर लिया है। पवन सिंह और काजल राघवानी के ऊपर फिल्माये गये इस गाने को भोजपुरिया दर्शकों ने काफी पसंद किया है। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में वसुंधरा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी ’भोजपुरिया राजा’ के इस गाने को वर्ल्डवाईड रिकॉर्ड द्वारा रिलीज किया था। अब तक इस गाने को तीन करोड़ से अधिक संगीतप्रेमी देख चुके हैं।
’भोजपुरिया राजा’ साल दो हजार सोलह की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के जरिये निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने निर्देशन के क्षेत्र में अलग मुकाम बनाया है। गीतकार आजाद सिंह के लिखे इस गीत को संगीत से सजाया है मधुकर आनंद ने। जिसे अपनी सुरीली आवाज में पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गायन किया है। फिल्म भोजपुरी राजा के निर्माता सुधीर सिंह व सह निर्माता संदीप सिंह तथा बिजनेस मैनेजर विजय यादव हैं।
पवन सिंह अपने चाहने वालों का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि ’मेरी यह सफलता, आप सबकी सफलता है। आज मैं जो कुछ भी हूं आप सबकी प्यार के बदौलत ही हूं। अपना प्यार व स्नेह बनाये रखियेगा। मैं हमेशा कोशिश करता रहूंगा कि अपने दर्शकों व श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन कर सकूं।’


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments



अंजोरिया पर खोजीं -

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

Recent Posts

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।