मकर संक्रांति पर बिहार-यू.पी. में “इ कइसन प्यार”

EiKaisanPyar
शिवा फिल्म प्रोडक्शन कार्पोरेशन कृत एवं उमेश चन्द्र द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘इ कइसन प्यार’ नये वर्ष 2015 में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी.

निहाल सिंह निर्देशित इस प्रेम कहानी के लेखक केशव राठौड़ हैं. फिल्म में नायक-नायिका का प्रेम जाति-बंधन के मकड़जाल में फंसकर एक बिल्कुल ही नया रूप ले लेता है. बिन ब्याही मां बनने को विवश नायिका का पिता इस सदमे से आहर होकर स्वर्ग सिधार जाता है. दूसरी और जिसके आसरे वह जीती रही, उसे किसी और के पल्लू से बांध दिया जाता है. सचमुच ये कैसा प्यार है-यह फिल्म देखने पर ही पता चलेगा.

इस फिल्म में आतिश जौनपुरी और शेखर मधुर के लिखे गीतों के लिये आशिष डोनाल्ड ने कर्णप्रिय संगीत दिया है. कैमरामैन त्रिलोकी चौधरी हैं और मुख्य कलाकार हैं शिवम तिवारी, अंजना सिंह, नेहा तिवारी, संजय पांडेय, समर्थ चतुर्वेदी, जे. नीलम, संजय वर्मा और आईटम क्वीन सीमा सिंह.


(समरजीत)

0 Comments

Submit a Comment

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।