मल्टी मल्टी स्टारर फिल्म ‘हमसे बढ़कर कौन’ का पहला शेड्यूल पूरा

HumseBadhkarKaun
हंस फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही मल्टी स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘हमसे बढ़कर कौन’ का मुंबई के विभिन्न खूबसूरत एवं रमणीय स्थलों पर शूटिंग करके पहला शेड्यूल पूरा कर लिया गया है इस भोजपुरी सिनेमा में पहली बार टॉप की कई बड़ी फिल्म अभिनेत्री एक साथ रूपहले परदे पर एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज तथा रोमांचकारी कारनामे करते हुए नज़र आयेंगी. फिल्म के टाईटल से ही पता चल जा रहा है कि इस फिल्म और फिल्म के सभी चोटी के कलाकारों का किरदार तथा गेटअप अलग हटकर होगा. सभी सितारे खासकर फिल्म की नायिकाएं खतरनाक स्टंट एवं जबरदस्त ऐक्शन के साथ गज़ब के रोमांचक दृश्य से सिनेप्रेमियों को दांते तले उँगली दबाने पर मज़बूर कर देंगी. फिल्म को आकर्षक एवं दर्शनीय बनाने के गुण में माहिर फिल्म निर्देशक इकबाल बक्श इस फिल्म के माध्यम से यह साबित कर देंगे कि भोजपुरी सिनेमा अब वह पिछड़ा हुआ नहीं है जो लोग सोचते हैं.

निर्माता धीरज सिंह, प्रस्तुतकर्ता मुन्ना लाल शाह, कार्यकारी निर्माता राज कुमार शुक्ला, निर्देशक इकबाल बक्श, कहानी व पटकथा लेखक संतोष पाल, पटकथा व संवाद लेखक मनोज टाईगर, संगीतकार छोटे बाबा, छायांकन दिनेश आर पटेल, नृत्य निर्देशन दिलीप मिस्त्री, रिक्की गुप्ता, कानू मुखर्जी तथा मारधाड़ निर्देशन शकील शेख का है.

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रानी चटर्जी, अंजना सिंह, अनारा गुप्ता, स्वीटी छाबड़ा, गुंजन पन्त, अपूर्वा बिट, अमरीश सिंह, अविनाश शाही, मनोज टाईगर, बृजेश त्रिपाठी, गोपाल राय, धर्मेन्द्र सिंह, शब्बीर कुरैशी, रतनेश तिवारी, राजीव वशिष्ठ, सिकंदर खान, अवधेश मिश्रा तथा सुशील सिंह है.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।