“माई के कर्ज़” का पोस्ट प्रोडक्शन प्रगति पर

शूटिंग स्टार प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत नील कमल प्रोक्शन कृत भोजपुरी फिल्म ‘‘माई के कर्ज़’’ का पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस स्टूडियो मुंबई में जोरों से चल रहा है. इस फिल्म के निर्माता रणधीर एस. झा और निर्देशक अशोक चतुर्वेदी हैं. कथा-पटकथा तेजेश अखौरी व डी.के बर्णवाल हैं और संवाद रोशन राजपूत के हैं. गीत राजेश मिश्रा, प्रमोद पांडेय व अशोक के तथा संगीत दामोदर राव, राजेश मिश्रा एवं अमरेश शाहाबादी का है. इस फिल्म में एक्शन हीरा यादव का, सम्पादन दीपक जऊल का, नृत्य निर्देशन-माधव किशन, कानू मुखर्जी, राजू नायडू और ज्योति आनंद का और छायांकन रवि रेड्डी का है. ‘‘माई के कर्ज़’’ के मुख्य कलाकार रानी चटर्जी, रोशन राजपूत, अक्षरा सिंह, प्रतिभा पांडेय, माया यादव, प्रकाश जैस, विपिन सिंह, रत्नेश बर्णवाल, जय प्रकाश सिंह, संजय पांडेय और विनय आनंद हैं. सीमा सिंह का आईटम नम्बर है. यह फिल्म दो भाईयों की एक विचित्र कहानी है. अंततः पता चलता है कि दोनों आपस में भाई ही नहीं हैं, मगर वह मां इन दोनों की मां है. क्या है, फिर दोनों भाईयों के बीच का रिश्ता? मां का कैसा ऋण है बेटों पर-यही है ‘‘माई के कर्ज़’’.


(समरजीत)

0 Comments

Submit a Comment

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।