माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही – लूलिया गर्ल निधि झा

लूलिया गर्ल निधि झा का गेस्ट अपीयरेंस प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ के साथ ‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही’ में

लुलिया गर्ल के नाम से चर्चित अदाकारा निधि झा एक नये अंदाज़ में अपने फैन्स व सिनेप्रेमियों के बीच मे प्रकट होने वाली हैं। इस बार वे ‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही’ का जाप लगाये हुए यूथ सुपरस्टार प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ के साथ मेहमान भूमिका में एक विशेष गाने में नज़र आने वाली है। फ़िल्म में निधि झा का तड़कता फड़कता परफॉर्मेंस दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा।
उल्लेखनीय है कि अंजलि फिल्म्स क्रिएशन के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्‍म ‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही’ की शूटिंग कंप्‍लीट हो चुकी है। फिल्‍म के निर्माता निवासी नरेश प्रजापति व राधे गोविन्द गुप्ता हैं।फ़िल्म निर्देशक अजय कुमार झा है। लेखक लालजी यादव हैं। पारिवारिक पृष्‍ठभूमि पर बन रही यह एक बेहतरीन फिल्‍म है। कहानी भी हमारे समाज के बीच से ही है, जिसे पर्दे पर ड्रामेटिक अंदाज में लाने की कोशिश की गई है। इसमें भी प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आयेंगे। उनके साथ पहली बार मेहमान भूमिका में निधि हैं। निधि और चिंटू का रोमांटिक अंदाज़ दर्शकों को बहुत पसंद आने वाला है। नृत्य निर्देशक डांस राम देवन व संजय कोर्वे हैं। छायांकन महेश वेंकट का है तथा एग्जीक्यूटिव प्रोडूसर महेश उपाध्याय हैं।


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments



अंजोरिया पर खोजीं -

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

Recent Posts

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।