मुकद्दर की शूटिंग में व्यस्त बालेश्वर सिंह


कई फिल्मों में अपनी कुशल अभिनय क्षमता से एक अलग पहचान बना चुके खल अभिनेता बालेश्वर सिंह आजकल भोजपुरी फिल्म ’मुकद्दर’ की शूटिंग लखनऊ में कर रहे हैं. जहाँ इस फिल्म की शूटिंग में वे व्यस्त हैं, वहीं उनकी बतौर खलनायक कई भोजपुरी फिल्में जल्द ही रिलीज होने वाली हैं. एस.के. फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म मेकर वसीम एस खान की हो प्रोडक्शन भोजपुरी फिल्म ’मुकद्दर’ रोमांस और एक्शन से भरपूर है. इस फिल्म के लेखक निर्देशक शेखर शर्मा हैं. इस फिल्म में उनका किरदार एक ऐसे खलनायक का जो दर्शकों के सरप्राईज होगा. केंद्रीय भूमिका में सुपर स्टार खेसारी लाल यादव हैं तथा दूसरे हीरो शमीम खान हैं. खेसारी लाल यादव के साथ बालेश्वर सिंह इसके पहले फिल्म दिल ले गईल ओढ़निया वाली में बतौर खलनायक काम कर चुके हैं. फिल्म ’मुकद्दर’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमणीय व पर्यटन स्थलों पर उम्दा तकनिकी के साथ की जा रही है. संवाद अरविन्द तिवारी ने लिखा है. गीतकार प्यारे लाल यादव कवि, आजाद सिंह, अरविन्द तिवारी के लिखे हुए गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार मधुकर आनंद ने. इस फिल्म में कुल आठ गाने हैं, जो बहुत ही मधुर है. हर वर्ग के संगीतप्रेमियों को ध्यान में रखकर फिल्म के गीत-संगीत तैयार किये गये हैं. दर्शको को काफी पसंद आएगी ये फिल्म फिल्म में छायांकन प्रमोद पांडेय, नृत्य निर्देशन पप्पू खन्ना, संजय कोर्व का तथा मारधाड़ कौशल मोजिस का है. फिल्म के मुख्य भूमिका में बालेश्वर सिंह के साथ सुपर स्टार खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, शमीम खान, शुभी शर्मा, अनीता सहगल, प्रकाश जैस, अयाज खान, संजय वर्मा, नागेश मिश्रा, नीलम वशिष्ठ आदि हैं.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।