“मोरा सईयां सुपर स्टार” का शानदार संगीतमय मुहूर्त

SainyaSuperStar
वैष्णवी सिने प्रोडक्शन कृत और व्हाईट फीदर एंटरटेन्मेंट द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘‘मोरा सईयां सुपर स्टार’’ का शानदार संगीतमय मुहूर्त पिछले दिनों जिप ट्रैक रिकार्डिंग स्टूडियो, चार बंगला, म्हाडा, मुंबई में हुआ. फिल्म के निर्माता इंद्रजीत आचार्या हैं और निर्देशक बालकृष्ण सिंह. फिल्म के लेखक सुरेन्द्र मिश्रा हैं, गीतकार प्रिंस दुबे और संगीतकार अभय दुबे हैं. मुहूर्त के अवसर पर रिकार्ड हुए गीत को स्वर सुदक्षणा दीक्षित और साकेत बड़ोलिया ने दिया. ‘‘मोरा सईयां सुपर स्टार’’ के एक्शन मास्टर दिलीप यादव और कैमरामैन रवि चंदन हैं. मुख्य कलाकार अमरीश सिंह और प्रशांत सिंह हैं. शेष कलाकारो का चयन जारी है.
‘‘मोरा सईयां सुपर स्टार’’ दो दोस्तों की कहानी है. दोनों दोस्त एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं, मगर कालान्तर में दोनों ही एक दूजे के प्राण के प्यासे हो जाते हैं. दोनों विवाहित हैं और दोनों की पत्नियां चाहती हैं कि आपसी रंजिश भुलाकर फिर से पुरानी दोस्ती बहाल कर ली जाये. ठीक इसी वक्त एक तीसरी लड़की इनके बीच आती है. वह तीसरी इन दोनों जोड़ियों को क्या पाठ पढ़ाती है. रिश्ते जोड़ती है कि तोड़ने में रुचि रखती है और कौन चाहती है या कहती है-‘‘मोरा सईयां सुपर स्टार’’ – यही है इस फिल्म का कथानक. इन दोनों दोस्तों की भूमिका निभायेंगे अमरीश सिंह और प्रशांत सिंह.


(समरजीत)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।