रमाकांत प्रसाद की ‘दिवाना टू’ का पहला शैड्यूल पूरा

RamakantPrasad
वर्ष २००९ की कामयाब भोजपुरी फिल्म ‘दिवाना’ के सिक्वल ‘दिवाना टू’ प्रदर्शन से पहले ही काफी चर्चा बटोर रही है. आदिशक्ति इंटरटेनमेंट और नवेव्यू मल्टी मिडिया द्वारा प्रस्तुत तथा श्रीमति चंद्रावती फिल्म प्रोडक्शन तथा इंदिरा फिल्म इंटरनेशनल के सहयोग से कुमारी माई मूवीज की भोजपुरी फिल्म ‘दिवाना टू’ के निर्देशक रमाकांत प्रसाद ने इस फिल्म के पहले शैड्यूल की शूटिंग हाल में ही पूरा किया है. इस शैड्यूल की शूटिंग नेपाल में की गयी है. जिसके जरिये फिल्म की ६० प्रतिशत शूटिंग पूर्ण हो गयी है.

इस फिल्म का निर्माण निर्माता रमाकांत प्रसाद,ब्रिजेश जे. सिंह और संजय सिंह राजपूत कर रहे हैं जबकि निर्देशक हैं खुद रमाकांत प्रसाद. फिल्म के लेखक हैं संतोष मिश्रा. दिवाना टू का संगीत दिया है राजेश रजनीश ने. गीत लिखा है प्यारेलाल कवि जी, रमाकांत प्रसाद,विनोद व्यास और पवन पांडे ने. फिल्म के एडिटर हैं सुभाष देव कोटा जबकि डीओपी हैं श्यामल चक्रवर्ती. इस फिल्म में एक से बढ़कर एक लॉजवाब नृत्य देखने को मिलेंगे जिसके नृत्य निर्देशक हैं संजय कोरबे और ज्ञान सिंह. जबरदस्त मारधाड़ से भरी इस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर हैं चंद्रा पंत.

इस फिल्म में रिश्व कश्यप (गोलू) के साथ साथ नयी खोज जायेफ खान. शिखा मिश्रा, अजय दिक्षित, पूनम दुबे, अयाज खान, परदेशी,सुशमा अधिकारी, जाकिर हुसैन, शबनम,संजय कुमार और लोटा टिक्कू की मुख्य भुमिका है. माना जा रहा है कि रमाकांत प्रसाद निर्देशित दिवाना टू कामयाबी की एक नयी सिढ़ी चढ़ेगी.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।