राईजिंग स्टार अमरीश सिंह की मल्टी स्टारर फिल्म ’हमसे बढ़कर कौन’ पूरी हुई

AmrishSinghराईजिंग स्टार अमरीश सिंह ने हंस फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही मल्टी मल्टी स्टारर भोजपुरी फिल्म – ’हमसे बढ़कर कौन’ की शूटिंग पूरी कर लिया है. इस फिल्म में अमरीश सिंह पहली बार टॉप की कई बड़ी फिल्म अभिनेत्रियों सहित एक साथ रूपहले परदे पर एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज तथा रोमांचकारी कारनामे करते हुए नजर आयेंगे. फिल्म के टाईटल से ही पता चल जा रहा है कि इस फिल्म के सभी चोंटी के कलाकारों का किरदार तथा गेटअप अलग हटकर होगा. फिल्म को आकर्षक एवं दर्शनीय बनाने के गुण में माहिर फिल्म निर्देशक – इकबाल बक्श इस फिल्म के माध्यम से यह साबित कर देंगे कि भोजपुरी सिनेमा अब वह पिछड़ा हुआ नहीं है जो लोग सोचते हैं.
निर्माता धीरज सिंह द्वारा निर्माणाधीन फिल्म – ’हमसे बढ़कर कौन’ के प्रस्तुतकर्ता मुन्ना लाल शाह हैं. कार्यकारी निर्माता राज कुमार शुक्ला हैं. फिल्म के निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं इकबाल बक्श. फिल्म की कहानी व पटकथा संतोष पाल तथा पटकथा व संवाद मनोज टाईगर ने लिखा है. संगीत छोटे बाबा ने तैयार किया है. छायांकन दिनेश आर पटेल, नृत्य निर्देशन दिलीप मिस्त्री, रिक्की गुप्ता, कानू मुखर्जी तथा मारधाड़ निर्देशन शकील शेख का है.इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अमरीश सिंह के साथ रानी चटर्जी, अंजना सिंह, अनारा गुप्ता, गुंजन पन्त, स्वीटी छाबड़ा, अपूर्वा बिट, अविनाश शाही, मनोज टाईगर, बृजेश त्रिपाठी, गोपाल राय, धर्मेन्द्र सिंह, शब्बीर कुरैशी, रतनेश तिवारी, राजीव वशिष्ठ, सिकंदर खान, अवधेश मिश्रा तथा सुशील सिंह है.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments



अंजोरिया पर खोजीं -

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

Recent Posts

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।