राकेश मिश्रा – भोजपुरी सिनेमा में उम्मीद और प्रेरणा की किरण

RakeshMishraभोजपुरी फिल्मों में कंटेन्ट प्रधान फिल्मों में काम करने वाले नायकों की हमेशा कमी रही है. जिसे भरने का काम किया है आरा के मोहनपुर गाँव के राकेश मिश्रा ने.

गायकी से अपना केरियर शुरु करने वाले राकेश मिश्रा ने करीब 200 सौ स्टेज शो भी किया है और उनकी म्यूजिक अलबमों ने भी सफलता का दामन चूमा है. राकेश मिश्रा के कांवर एलबम और अन्य धार्मिक तथा लोकगीतों के एलबमो ने उन्हे संगीत की दुनिया का पापुलर स्टार बना दिया है.

राकेश मिश्रा की लोकप्रियता देख कर फिल्मकार डाक्टर सुनील ने वेब कंपनी के मालिक कुमार गौतम से बात की और बना डाली भोजपुरी फिल्म प्रेम दिवानी. दिनेश यादव के निर्देशन में बनी यह फिल्म कामयाबी का इतिहास रच गयी. इस फिल्म में राकेश की नायिका थीं भोजपुरी फिल्मों की नंबर वन अभिनेत्री रानी चटर्जी और स्मृति सिन्हा.

प्रेम दिवानी के बाद राकेश मिश्रा ने एक लैला तीन छैला और दिवानगी हद से फिल्म करने के बाद अपनी चौथी फिल्म की प्यार किया तो डरना क्या. विधायक जी जैसी कामयाब फिल्म दे चुके राकेश की आने वाली फिल्में हैं तीन बुड़बक, जान कह दा न आई लव यू, और बरसात. इन फिल्मों को लेकर राकेश पुरी तरह उत्साह में हैं.

राकेश पहले ऐसे स्टार हैं जिन्होने अब तक सिर्फ सोलो नायक वाली फिल्म की मगर दुसरे नायकों के साथ फिल्म करने से उन्हे गुरेज नहीं है. बरसात को लेकर राकेश मिश्रा काफी उत्साहित हैं. राकेश मिश्रा के बारे में कहा जाता है कि वे भोजपुरी के आमिर खान हैं और उन्हे हमेशा नयी कंटेंट प्रधान कहानी वाली फिल्में मिलती है.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।