राघव और शिप्रा की फिल्म – हलफा मचा के गईल – की शुटिंग हुयी पूरी

भोजपुरी सिनेमा में वर्ष २०१८ में कई नये सितारे आगाज करने जारहे हैं जिनमें एक राघव नय्यर भी हैं। राघव नय्यर की पहली फिल्म – हलफा मचा के गईल – की शुटिंग गुजरात के हल्लोल में पूरी हो गयी है। इस फिल्म को निर्देशित किया है भोजपुरी के जाने माने निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने।
प्रेंमाशु सिंह इसके पहले खेसारीलाल यादव को अपनी फिल्म साजन चले ससुराल में लांच कर चुके हैं और इसी फिल्म से खेसारीलाल यादव सुपरस्टार बन गये। इस फिल्म के अलावा प्रेमांशु सिंह ने खेसारीलाल यादव को लेकर साजन चले ससुराल २ , पवन सिंह के साथ भईया के साली ओढनिया वाली, दिनेशलाल यादव निरहुआ और खेसारीलाल यादव के साथ दूध का कर्ज, मोहब्बत, सिपाही और निरहुआ चलल ससुराल २ जैसी कामयाब फिल्म निर्देशित की है।
राघव नय्यर को लेकर प्रेमाशुं काफी उत्साहित हैं। वे कहते हैं राधव काफी दुरतक जायेंगे। भारी भरकम बजट में बन रही इस फिल्म में आपको हिन्दी सिनेमा के कई बड़े स्टार भी एक गाने में नजर आयेंगे जिनमें गोविन्दा सहित कई बड़े नाम शामिल हैं। प्रिया बिस्कीट प्रस्तुत हलफा मचाके गईल का निर्माण निमार्ता रमेश नैय्यर, पवन कुमार और हरीश कुमार ने किया है। फिल्म के कैमरामैन हैं प्रमोद पांडे, कला निर्देशक नजीर शेख, गीतकार सुमीत चंद्रवंशी, अजीत मंडल, अजय बच्चन और अरविन्द तिवारी हैं। फिल्म में दमदार अभिनेता और पावरपैक्ड एक्टर राघव नैय्यर की नायिका होंगी बला की खुबसुरत शिप्रा गौर। अन्य कलाकारों में मनोज सिंह टाईगर,समर्थ चर्तुवेदी, अनुप अरोड़ा, संतोष पहलवान, पल्लवी कोली, माही सिंह, नीलम पांडे,सुरज भारद्वाज, सुभाष चंद्र यादव। फिल्म का संगीत दिया है अविनाश झा घुंघरू ने। संपादन किया है जितेन्द्र सिंह जीतू ने। सितारों को नचाया है मंगेश ने और मारधाड़ निर्देशक हैं दिलीप यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर रवि बल हैं।
ई आरएन इंवेंट एंड प्रोडक्शन फिल्म्स की इस भोजपुरी फिल्म हलफा मचाके गईल में दो स्पेशल गानों की शुटिंग जल्द की जायेगी जिसमें हिन्दी फिल्मों के कई बड़े सितारे नजर आयेंगे। इस फिल्म का मूर्हत जाने माने एक्टर गोविन्दा के हाथों मुंबई में किया गया था और फिल्म में संभावना सेठ का आयटम नंबर भी लोगो को देखने को मिलेगा साथ ही गोविन्दा भी इस फिल्म में एक गाने में नजर आयेंगे। इस फिल्म के मुहूर्त पर हरफनमौला गोविन्दा काफी खुश नजर आये। उन्होने राघव नैय्यर को अपना आर्शिवाद भी दिया। और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की थी। फिलहाल हलफा मचाके गईल भोजपुरी सिनेमाजगत में हलफा मचाने वाली है, यह तय है।


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।