राम मिलाये जोड़ी का फर्स्ट लुक जारी


बिन्द मूवीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ’राम मिलाये जोड़ी’ का फर्स्ट लुक सोशल साईट पर जारी किया गया है. यह फिल्म पूरी तरह से हास्यरस से सराबोर सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म है. फिल्म के निर्माता वीरेन्द्र बिन्द, महेन्द्र बिन्द व राम प्रकाश बिन्द हैं. फिल्म का निर्देशन किया है आफताब अली ने. कथा आफताब अली व पटकथा और संवाद अनिल विश्वकर्मा ने लिखा है. छायांकन डी के शर्मा, नृत्य निर्देशक संतोष कुमार, मारधाड़ प्रदीप खड़का, संकलन अर्जुन भारद्वाज का है. फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं. मुख्य भूमिका में नवोदित भोजपुरी लोकगायक अजय यादव, अर्चना सिंह, बालेश्वर सिंह, पप्पू यादव, गोपाल राय, राम मिश्रा, संजय वर्मा, दिनेश राय, सुनीता शर्मा, माही सिंह, पूनम वर्मा, प्रिया सरगम, दीपक पंडित, नजर अब्बास, राम विश्वकर्मा, रामचन्द्र शाह, सफी खान, रमजान शाह हैं. गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म राम मिलाये जोड़ी के जरिये भोजपुरी लोक गायक अजय यादव बतौर नायक अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं. रुपहले परदे पर इनका साथ दे रही हैं नायिका ग्लैमर क्वीन अर्चना सिंह. सिनेप्रेमियों को यह रोमांटिक जोड़ी बेहद पसंद आयेगी. इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला के सीखड़ ब्लॉक, ग्राम मगरहाँ तथा आस पास के रमणीय क्षेत्रों में पूरी की गई है.


(रामचन्द्र यादव)

0 Comments

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।