“विजय पथ – एगो जंग” का प्रदर्शन १४ जनवरी से

VijayPath-Poster
सेंसर बोर्ड द्वारा यू/ए सर्टिफिकेट प्राप्त ‘एस एस फिल्म फैक्टरी’ की दूसरी प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म ‘विजयपथ – एगो जंग’ का प्रदर्शन १४ जनवरी से बिहार में किया जायेगा. निर्मात्री शाहजहान शेख की यह फिल्म पूरी तरह से ऐक्शन धमाका के साथ मनोरंजक है.

इस फिल्म के निर्देशक संजीव बोहरपी, लेखक लाल यादव, गीतकार प्यारेलाल यादव, संतोष पुरी, श्याम देहाती, संगीतकार श्याम देहाती, संगीत संयोजक शिशिर पाण्डेय, नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी, संजय कोर्वे, एंथोनी व केदार सुब्बा, छायांकन नीटू इकबाल सिंह, मारधाड़ निर्देशक दिलीप यादव, संकलन जीतेन्द्र सिंह जीतू, कला निर्देशक अवधेश राय हैं.
मुख्य कलाकार हैं विजय वर्मा, आदित्य मोहन, अर्चना सिंह, आनन्द मोहन, धर्मेन्द्र सिंह, तेज यादव, किरण यादव, सोना शाह, त्रिपुरारी यादव, विकास शुक्ला, विनोद मिश्रा, जसवंत कुमार और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय. मेहमान भूमिका में मनोज टाईगर और अमरीश सिंह नज़र अायेंगे. आइटम गीत पर नृत्य किया है सीमा सिंह, प्रिया शर्मा तथा सरगम भाटिया ने.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *