वित्त राज्यमंत्री से मुलाकात कर बिहार पैकेज की जानकारी ली मनोज तिवारी ने

ManojTiwari-JayantSinha
उत्तर पूर्व दिल्ली के भाजपा सांसद तथा भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी ने पिछले दिनो केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा से मुलाकात कर बिहार के एक लाख 65 हजार करोड़ रुपये के बिहार पैकेज के बारे में जानकारी ली.

मनोज तिवारी ने खुशी जाहिर करते हुये कहा कि इस पैकेज के अमल में आने के बाद लोगों को एक नया बिहार देखने को मिलेगा. और इसमें ऐतिहासिक बढ़त होगी. भाजपा सांसद और बिहार के बेटे मनोज तिवारी ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं उस मोदी टीम का हिस्सा हूं जिसने यह एतिहासिक निर्णय लिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के आरा में एक रैली को संबोधित करते हुए 1.25 लाख करोड़ के विशेष पैकेज का एलान किया था.


(शशिकांत सिंह)

0 Comments

Submit a Comment

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।