शानदार सफलता के साथ चौथे सप्ताह में ‘राउडी रानी’

RowdyRani-team
मारधाड़ और हास्य से भरपूर पूरी तरह से स्वस्थ मनोरंजक भोजपुरी फिल्म ‘राउडी रानी’ अब शानदार सफलता के साथ चौथे सप्ताह में भी बिहार के कई सिनेमाघरों में सुपर हिट का परचम लहरा रही है. बम्पर ओपनिंग के साथ बिहार तथा झारखण्ड के सिनेमघरों में प्रदर्शित की गई इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म में ’रानी चटर्जी’ और ’अमरीश सिंह’ की जोड़ी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. पूरी तरह से ऐक्शन एवं कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में अमरीश सिंह और रानी चटर्जी का ऐक्शन का लुत्फ उठाने के साथ ही साथ रानी चटर्जी और मनोज टाईगर का हास्य अभिनय भी दर्शकों को गुदगुदा रहा है.

जीविका फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित तथा प्रकाश चन्द्र ए राय कृत भोजपुरी फिल्म ’राउडी रानी’ का 12 सितम्बर से बिहार और झारखण्ड में प्रदर्शन किया गया है.


(रामचंद्र यादव)

0 Comments

Recent Posts



अंजोरिया पर खोजीं -

आपन टिप्पणी, लेख, कहानी, कविता, विचार भेजे खातिर -

anjoria@rediffmail.com

अगर राउर रचना पहिला बेर आ रहल बा त आपन एगो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ में जरूर डाल दीं.

पाठक-पाठिकन के राय विचार प्रतिक्रिया..