शिवहर के लाल अमित जॉन

AmitJohn
भोजपुरी फिल्म इन्डस्ट्रीज में अमित जॉन किसी परिचय के मोहताज नहीं है. शिवहर जिला के हिरौता डुम्मा गाँव के अरूण सिंह के पुत्र अमित जॉन एक लम्बे संघर्ष के बाद भोजपुरी फिल्म जगत के दर्शकों के लिए कई फिल्में लेकर आ रहे हैं. जिसमें प्रमुख हैं फुलवा से महके अंगना हमार, देवा बनल डॉन, खेल खिलाड़ी का, दो खिलाड़ी, गंगा जइसन गंगा हमार, अउर राम बनइलन जोड़ी.

संघर्ष के दौरान अमित जॉन ने बहुत सारे एलबम तथा विभिन्न चैनलों के लिए शहर की शाख्सियत, हँसा तो फँसा, जोकर जिन्दाबाद, दो दिवाने इत्यादि सीरियलों में भी काम किया है. अमित जॉन ने बताया कि माता-पिता के आशीर्वाद के साथ-साथ दादाजी चन्देश्वर प्रसाद सिंह ने उन्हे इस फिल्ड में आगे बढ़ने में मदद दिये. आज सिर्फ उनकी याद साथ है. अमित अपने दादाजी के सपनों को जरूर पुरा करने की कोशिश करेंगे. अमित जॉन को राजनीति में भी दिलचस्पी है तथा आनेवाला समय में शिवहर जिला से चुनाव भी लड़ेंगे.

अमित जॉन की नई फिल्म पांडव का तांडव की शुटिंग जनवरी में शिमला और बैंकांक में होनेवाली है तथा एक हिन्दी फिल्म है जिसकी शुटिंग मनाली में होगी. अमित जॉन अभिनीत राम बनइलन जोड़ी बहुत जल्द हीं रिलिज होनेवाली है जिसमें अमित जॉन मुख्य नायक के रोल में हैं.
(कुन्दन कुमार)

0 Comments

Recent Posts

🤖 अंजोरिया में ChatGPT के सहयोग

अंजोरिया पर कुछ तकनीकी, लेखन आ सुझाव में ChatGPT के मदद लिहल गइल बा – ई OpenAI के एगो उन्नत भाषा मॉडल ह, जवन विचार, अनुवाद, लेख-संरचना आ रचनात्मकता में मददगार साबित भइल बा।

🌐 ChatGPT से खुद बातचीत करीं – आ देखीं ई कइसे रउरो रचना में मदद कर सकेला।